scorecardresearch
 

New Zealand vs Pakistan T20 WC Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पहला मैच, रद्द हुआ न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मुकाबला

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब सुपर-8 में पहुंच गया है. लेकिन इसकी पहली ही भिड़ंत बारिश की भेट चढ़ गई है. शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना था. लेकिन बारिश के चलते ये मैच रद्द हो गया है.

Advertisement
X
भारी बारिश के चलते रद्द हुआ पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच (Photo: ITG)
भारी बारिश के चलते रद्द हुआ पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच (Photo: ITG)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब सुपर-8 में पहुंच गया है. लेकिन इसका पहला ही मुकाबला बारिश की भेट चढ़ गया है. शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भारी बारिश के चलते शुरू ही नहीं हुआ. केवल टॉस हुआ था. जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन इसके बाद तेज बारिश आई और फिर रुकी ही नहीं.

इसके चलते ये मैच रद्द कर दिया गया. अब दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा है. मैच रद्द होने से दोनों टीमों पर असर पड़ेगा. क्योंकि भले ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं. लेकिन सुपर-8 में हर टीम को कुल 3 मैच खेलने हैं. ऐसे में हर टीम चाहती है की वो ज्यादा से ज्यादा मैच जीते. लेकिन अगर मामला फंसता है तो फिर ये बारिश का फैसला टीमों को नुकसान पहुंचा सकता है. 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

Advertisement


अब आगे क्या

अब पाकिस्तान का अगला मैच 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ है. वहीं सुपर-8 में पाकिस्तान का आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के साथ है. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये बारिश बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है.

वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें तो उसका अगला मैच 25 फरवरी को श्रीलंका के साथ है. जबकि आखिरी सुपर-8 मैच इंग्लैंड के साथ 27 फरवरी को है. अब देखना होगा कि दोनों टीमें किस तरह से आगे का सफर तय करती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement