scorecardresearch
 

'IPL फिल्म जैसा, PSL असली क्रिकेट..?' अफ्रीकी क्रिकेटर के बयान पर छिड़ी बहस, जैकब ओरम का रिएक्शन VIRAL

पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में हो रहे हैं. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी टी20 लीग है और पीएसएल इसके सामने कहीं नहीं ठहरता.

Advertisement
X
रिली रोसो ने आईपीएल में कुल 22 मुकाबले खेले. (Photo: PTI)
रिली रोसो ने आईपीएल में कुल 22 मुकाबले खेले. (Photo: PTI)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैन्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड के असिस्टेंट कोच जैकब ओरम से जब साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर रिली रोसो के बयान पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया, तो वो अपनी हंसी रोक नहीं पाए. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे रिली रोसो ने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट से ज्यादा एक फिल्म की तरह है.

कराची में हुए मुकाबले के बाद जब पत्रकार ने जैकब ओरम से सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'क्या आपने कहा कि यह किसी फिल्म की तरह है?' न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जैकब ओरम के जवाब से प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहौल हल्का-फुल्का हो गया. हालांकि, इसके बाद उन्होंने गंभीरता से दोनों लीग्स की तुलना पर अपनी राय भी रखी.

जैकब ओरम ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग दोनों ही बड़े और प्रभावशाली टूर्नामेंट हैं, लेकिन दोनों की प्रकृति अलग है. उन्होंने आईपीएल को विशाल और ग्लैमरस बताया, जो सालों में काफी बड़ा ब्रांड बन चुका है. वहीं पीएसएल को उन्होंने ज्यादा कॉम्पैक्ट और प्रतिस्पर्धी लीग बताया, जहां हर मैच का दबाव ज्यादा होता है.

रिली रोसो ने आईपीएल के लंबे शेड्यूल और बॉलीवुड-स्टाइल प्रेजेंटेशन को फिल्म जैसा कहा था, जबकि पीएसएल को ज्यादा क्रिकेट-केंद्रित बताया था. जैकब ओरम ने पीएसएल के मौजूदा सीजन में एक बड़ी कमी की ओर भी इशारा किया. पीएसएल इस बार बिना दर्शकों के खेला जा रहा है, जिससे स्टेडियम का माहौल फीका पड़ गया है. ओरम ने कहा कि भीड़ की कमी से खेल की ऊर्जा और अनुभव पर असर पड़ा है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग में बवाल, 'रुक-रुक' कर गेंदबाजी करने वाले तार‍िक को म‍िचेल ने स‍िखाया सबक, VIDEO

Advertisement

हालिया दिनों में आईपीएल vs पीएसएल को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है. हाल ही में कुसल मेंडिस भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी तरह के सवाल से असहज हो गए थे, जब उनसे आईपीएल और पीएसएल के बीच चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया था.
यह भी पढ़ें: 'IPL के लिए PSL छोड़ा, अब हो रहा पछतावा...', पत्रकार के सवाल पर सन्न रह गया श्रीलंकाई क्रिकेटर, VIDEO

दोनों लीग्स की अपनी-अपनी पहचान है, लेकिन लगातार हो रही तुलना ने बहस को और तेज कर दिया है. फिलहाल, यह साफ है कि मैदान के अंदर के मुकाबले जितने दिलचस्प हैं, उतनी ही चर्चा अब मैदान के बाहर भी आईपीएल और पीएसएल के बीच छिड़ी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement