scorecardresearch
 

IPL: पिता दिहाड़ी मजदूर, मां बेचती है चाय...और बेटे को मिले 3 करोड़

25 वर्षीय थंगरासू नटराजन तमिलनाडु की ओर से खेलते हैं, वह लेफ्ट आर्म पेस बॉलर हैं. उनका बेस प्राइस मात्र 10 लाख रुपये था. तमिलनाडु में वह मुस्तफिजुर रहमान के नाम से जाने जाते हैं.

Advertisement
X
टी. नटराजन
टी. नटराजन

सोमवार को हुए आईपीएल ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बदल दी, इनमें से एक हैं तमिलनाडु के खिलाड़ी टी. नटराजन, जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है. नटराजन के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं, तो वहीं उनकी मां चाय बेचने का काम करती हैं. लेकिन अब किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह करोड़पति हो गए.

10 लाख से 3 करोड़
25 वर्षीय थंगरासू नटराजन तमिलनाडु की ओर से खेलते हैं, वह लेफ्ट आर्म पेस बॉलर हैं. उनका बेस प्राइस मात्र 10 लाख रुपये था. तमिलनाडु में वह मुस्तफिजुर रहमान के नाम से जाने जाते हैं.

यॉर्कर डालना है ताकत
नटराजन की खासियत उनकी रफ्तार और यॉर्कर गेंदबाजी है, वह लगातार 140 किमी. की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. 20 साल की उम्र तक वह बस टेनिस बॉल से ही क्रिकेट खेलते हुए नजर आएं हैं.

Advertisement

नटराजन के पिता पहले कुली का काम करते हैं, अब वह दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं. थंगरासू अपने पांच भाई-बहनों में से एक हैं. पिछले साल हुई तमिलनाडु प्रीमियर लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका ईनाम उन्हें अब आईपीएल में मिला.

ऑटो ड्राइवर का बेटा बना करोड़पति, सिराज बोले- अब खरीदूंगा घर

IPL 2017 नीलामी: स्टोक्स की लगी सबसे ऊंची बोली, ईशांत-इरफान-ताहिर नहीं बिके

IPL नीलामी में छाए इंग्लैंड के खिलाड़ी, जानें कितने करोड़ ले गए

IPL 2017: नीलामी में इन अनजान खिलाड़ियों ने सभी को चौंकाया

बेन स्टोक्स पर कभी लगा था इंग्लैंड को WC हराने का आरोप, अब पुणे ने 14.5 करोड़ में खरीदा

IPL 2017: ये 5 रहे सबसे महंगे, इन 5 को नहीं मिला खरीदार

IPL 2017: 10 साल में खिलाड़ी, टीम सब बदले पर नहीं बदला ये शख्स...

Advertisement
Advertisement