ऐसे में अब यहाँ इस मुकाबले में दोनों ही टीमें बेहतर से बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी| तो अब एक नजर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों पर डाल ली जाए तो एक तरफ भारत के लिए अभिषेक शर्मा के बल्ले से पिछले मैच में रन्स आये हैं जिन्हें वो यहाँ भी जारी रखना चाहेंगे जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे को भी अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलनी होगी| वहीँ गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है| दूसरी तरफ वेस्ट इंडीज़ टीम चाहेगी कि बल्लेबाजी में शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, ब्रैंडन किंग, शाइ होप, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और जेसन होल्डर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दें वहीँ गेंदबाज़ी में मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ भारतीय बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ अकील हुसैन को इस अहम मैच के लिए टीम में शामिल किया जाता है या नहीं, ये भी अपने आपमें एक बड़ा सवाल होगा| वहीँ मैदान और पिच की बात करें ईडन गार्डन्स पर अक्सर काफी रन्स बनते हैं तो ऐसे में दोनों ही टीमों की गेंदबाजी यहाँ पर टेस्ट होने वाली है| अब देखना ये है कि इस हाई प्रेशर गेम में कौनसी टीम जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी की तरफ अपना अगला कदम बढ़ाती है|