भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को रांची में दूसरा वनडे मैच खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस गंवाया और पहले बॉलिंग करनी पड़ी. टॉस के वक्त ही इस मैच में एक गजब का वाक्या हुआ, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. हुआ कुछ यूं कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ टॉस के वक्त कप्तानों को सिक्का देना ही भूल गए और कप्तान एक-दूसरे का मुंह ताकते रहे.
टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन और इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे केशव महाराज टॉस के लिए पहुंचे. कमेंटेटर मुरली कार्तिक और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी इस दौरान यहां ही थे, जब टॉस की बारी आई तब मुरली कार्तिक ने पूछा कि सिक्का किसके पास है.
🚨 Toss Update from Ranchi 🚨
— BCCI (@BCCI) October 9, 2022
South Africa have elected to bat against #TeamIndia in the second #INDvSA ODI.
Follow the match ▶️ https://t.co/6pFItKiAHZ @mastercardindia pic.twitter.com/NKjxZRPH4e
इस दौरान तीनों ही एक-दूसरे का मुंह देखने लगे, तभी जवागल श्रीनाथ हंसते हुए बोले- अरे, उन्होंने सिक्का निकाला ही नहीं. जिसके बाद जवागल श्रीनाथ ने अपनी जेब से सिक्का निकाला और कप्तानों को दिया. इसके बाद केशव महाराज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.
आपको बता दें कि इस मैच में दोनों ही टीमों ने बदलाव किए हैं. भारत ने रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को बाहर किया है, उनकी जगह शहबाज़ अहमद और वाशिंगटन सुंदर को खिलाया है. साउथ अफ्रीका ने तो इस मैच में अपना कप्तान ही बदल लिया.
रेगुलर कप्तान तेंबा बावुमा किसी तकलीफ की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाए, ऐसे में केशव महाराज ने साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी की.
भारत की प्लेइंग-11: शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: जानेमन मलान, क्विंटन डि कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मर्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, बॉर्न फॉर्टुइन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया