scorecardresearch
 

अभिषेक-वरुण को बाहर करो... T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इस दिग्गज ने दी टीम इंडिया को बड़ी सलाह

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती को शायद प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है, जो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती कुछ खास नहीं कर पाए हैं.  (Photo: PTI)
अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती कुछ खास नहीं कर पाए हैं. (Photo: PTI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा. फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी बहस छिड़ हुई है.

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को खिताबी मुकाबले से बाहर किया जाए. गावस्कर का मानना है कि अभिषेक इस पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते नजर आए हैं और खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी साफ दिखी है. टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार ही 50 का आंकड़ा पार कर सके हैं और तीन मौक पर ऑफ स्पिनर्स का शिकार बने हैं.

लगातार तीन पारियों में डक पर हुए थे आउट
सेमीफाइनल में भी अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी रहा. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 9 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. पूरे टूर्नामेंट में उनके स्कोर 0, 0, 0, 15, 55, 10 और 9 रहे हैं. इस तरह उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका औसत 12.71 का रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अगर बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें पूरा समीकरण

सुनील गावस्कर ने आजतक से कहा कि अभिषेक शर्मा भले ही आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हों, लेकिन वह अपनी गलतियों से सीखते नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि गेंदबाज लगातार उसी एरिया में गेंदबाजी कर रहे हैं, जहां अभिषेक को खेलने में दिक्कत होती है और वह बार-बार उसी तरह आउट हो रहे हैं.

पूर्व कप्तान ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को फाइनल के लिए टीम में बदलाव पर विचार करना चाहिए. उनके मुताबिक ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने का मौका दिया जाए, जबकि रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए. गावस्कर ने कहा कि रिंकू सिंह में आत्मविश्वास की कमी नहीं है और कई बार ऐसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कमाल कर जाते हैं.

गेंदबाजी यूनिट में होगा बदलाव?
पूर्व भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी यूनिट में भी बदलाव की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. पिछले कुछ मैचों में वरुण की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1/47, जिम्बाब्वे के खिलाफ 1/35 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1/40 के आंकड़े दर्ज किए थे. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ तो उनकी हालत और खराब रही, जब जैकब बेथेल ने उनकी जमकर खबर ली और सिर्फ 13 गेंदों में 42 रन ठोक दिए.

Advertisement

सुनील गावस्कर का मानना है कि कुलदीप यादव बड़े मैदानों पर ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं. अहमदाबाद के बड़े बाउंड्रीज वाले मैदान पर वह बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट गावस्कर की सलाह पर अमल करता है या नहीं.

सुनील गावस्कर के मुताबिक टीम इंडिया की प्लेइंग-11: संजू सैसमन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement