scorecardresearch
 

IND vs NZ ODI Series: भारत दौरे से पहले ये कीवी गेंदबाज चोटिल, न्यूजीलैंड ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा 18 जनवरी को हैदराबाद में पहले वनडे से शुरू होगा. इससे पहले कीवी टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं. वनडे सीरीज के लिए उनकी जगह डग ब्रेसवेल को स्क्वॉड में चुना गया है.

Advertisement
X
Doug Bracewell (Getty)
Doug Bracewell (Getty)

Bracewell Replaces Injured Matt Henry : भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड स्क्वॉड में एक और बदलाव किया गया है. कीवी तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल को चोटिल मैट हेनरी की जगह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. हेनरी के पेट की मांसपेशियों में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन खिंचाव आ गया था. उन्हें दो से चार हफ्ते का समय इससे उबरने में लगेगा.

न्यूजीलैंड के लिए 68 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके ब्रेसवेल ने आखिरी वनडे सीरीज नीदरलैंड के खिलाफ अप्रैल में खेली थी. वह घरेलू क्रिकेट में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. वह बुधवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे.

इससे पहले तेज गेंदबाज एडम मिल्ने पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाने के कारण भारत और पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे से हट गए थे. उनकी जगह तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल करने का फैसला किया गया.

भारत दौरे के लिए टिम साउदी की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा 18 जनवरी को हैदराबाद में पहले वनडे से शुरू होगा. इसके बाद रायपुर और इंदौर में मैच होने हैं.

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम -

टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलेन, डग ब्रेसवेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉन्वे, जैकब डफी, जॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर.

Advertisement

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2023 -

•    पहला वनडे - 18 जनवरी (हैदराबाद)
•    दूसरा वनडे - 21 जनवरी (रायपुर)
•    तीसरा वनडे - 24 जनवरी (इंदौर)
•    पहला टी20 - 27 जनवरी (रांची)
•    दूसरा टी20 - 29 जनवरी (लखनऊ)
•    तीसरा टी20 - 1 फरवरी (अहमदाबाद) 

Advertisement
Advertisement