scorecardresearch
 

Fawad Alam quits Pakistan Cricket: पाकिस्तान के लिए बुरी खबर! फवाद आलम ने तोड़ा टीम से नाता, अब USA के लिए खेलेंगे

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. 19 टेस्ट, 38 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले उनके एक स्टार खिलाड़ी ने टीम से नाता तोड़ लिया है. ये क्रिकेटर फवाद आलम हैं, जो जल्द ही अमेरिका की माइनर लीग क्रिकेट में शिकागो किंग्समैन टीम के लिए स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे.

Advertisement
X
पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर फवाद आलम. (Getty)
पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर फवाद आलम. (Getty)

Fawad Alam quits Pakistan Cricket: इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. उनके एक स्टार प्लेयर ने अपनी टीम से नाता तोड़ लिया है. इस प्लेयर का नाम फवाद आलम है, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 6 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं. फवाद ने अब पाकिस्तान टीम से नाता तोड़ लिया है.

37 साल के फवाद आलम अब से अमेरिका के लिए क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 15 साल क्रिकेट खेली है. इस दौरान फवाद ने 19 टेस्ट, 38 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 1011, वनडे में 966 और टी20 में 194 रन बनाए.

पिछले साल ही खेला था टेस्ट मैच

वैसे फवाद आलम के जाने से पाकिस्तान टीम को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो वनडे और टी20 टीम से कई सालों से बाहर हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी वनडे 2015 में और आखिरी टी20 मैच 2010 में खेला था.

वो लगातार पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट में एक्टिव हैं. फवाद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के पिछले 10 मैचों में 2 शतक और 5 अर्धशतक जमाए हैं. इसके बावजूद उनका चयन नहीं हुआ. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2007 में श्रीलंका के खिलाफ मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

फवाद ने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच पिछले साल यानी 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2022 में नाकाम रहने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. उनका कुल टेस्ट करियर 19 मैच का रहा जिसमें उन्होंने 38.88 की औसत से 1011 रन बनाए. पांच शतक उनके नाम रहे.

ये पाकिस्तानी क्रिकेटर भी छोड़ चुके देश

पाकिस्तान छोड़कर अमेरिका के लिए खेलने वाले फवाद अकेले प्लेयर नहीं हैं. उनसे पहले समी असलम, हम्माद आजम, सैफ बदर और मोहम्मद मोहसिन भी पाकिस्तान छोड़कर अमेरिकी क्रिकेट से जुड़ चुके हैं. इनमें से कुछ तो हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट की टीमों के साथ रहे थे. फवाद आलम जल्द ही अमेरिका की माइनर लीग क्रिकेट में शिकागो किंग्समैन टीम के लिए स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement