scorecardresearch
 

England vs Pakistan T20 WC Live Score: लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

England vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. सुपर-8 का ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

Advertisement
X
टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही टक्कर (Photo: ITG)
टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही टक्कर (Photo: ITG)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. सुपर-8 का ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अगर आज इंग्लैंड ने जीता तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. पाकिस्तान की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करनी उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं. तीसरे ओवर में ही सैम अयूब का विकेट 14 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान सलमान आगा का भी विकेट गिर गया. लेकिन इसके बाद फरहान और बाबर आजम में अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 11वें ओवर में बाबर आजम अपना विकेट गंवा बैठे. बाबर ने 24 गेंद में 25 रन बनाए. 14वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार चला गया. वहीं, इसी ओवर में साहिबजादा फरहान ने भी फिफ्टी लगाई. फरहान ने 37 गेंद में फिफ्टी जड़ी.

पाकिस्तान को चौथा झटका 16वें ओवर में लगा जब फरहान का विकेट गिरा. फरहान के बल्ले से 45 गेंद में 63 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में राशिद ने फखर को भी आउट किया. फखर 25 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा, बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन आफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

इंग्लैंड ने सुपर-8 अभियान की शुरुआत श्रीलंका पर 51 रन की शानदार जीत के साथ की, जिससे उनका नेट रन रेट बेहतर हुआ और वे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए. वहीं, दूसरी ओर, पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे उन्हें केवल एक अंक मिला और अब गलती की गुंजाइश बेहद कम रह गई है.

पाकिस्तान और इंग्लैंड में भ‍िड़ंत, देखे बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर 

उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन के अलावा सैम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे विकल्प पाकिस्तान के पास मौजूद हैं, जो इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बांधने में अहम साबित हो सकते हैं.

हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी में अस्थिरता चिंता का कारण है, खासकर अच्छी स्पिन के खिलाफ. ओपनर साहिबजादा फरहान ने चार पारियों में 220 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा अभी तक लय में नहीं दिखे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement