scorecardresearch
 

डेल स्टेन को बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका ने कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से किया बाहर

36 साल के स्टेन ने फरवरी में चोट से उबरकर वापसी की थी. डेल स्टेन को अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी.

Advertisement
X
जोहानिसबर्ग
जोहानिसबर्ग

अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साल 2020-21 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंडरिक्स को 16 सदस्यीय लिस्ट में शामिल किया गया है. 36 साल के स्टेन ने फरवरी में चोट से उबरकर वापसी की थी.

डेल स्टेन को अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी. दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने हालांकि युवा खिलाड़ियों में भरोसा जताया और एनरिच नोर्जे, ड्वेन प्रिटोरियस तथा बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन को करार दिए हैं .

ये भी पढ़ें- कोरोना: चीन पर तमतमाए पीटरसन, कहा- वो तो जिंदा कुत्ते को पका रहे

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जाक फाउल ने एक बयान में कहा, ‘हमने 16 पुरूष और 14 महिला खिलाड़ियों को अनुबंध दिए हैं. इसमें टेस्ट और सीमित ओवरों के खिलाड़ी शामिल हैं.’

Advertisement

अनुबंधित पुरूष खिलाड़ी: टेम्बा बावूमा, क्विंटन डि कॉक, फाफ डु प्लेसी, डीन एल्गर, ब्यूरेन हेंडरिक्स, रीजा हेंडरिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी नगीदी, एनरिच नार्जे, एंडिल फेहलुक्वायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन.

महिला खिलाड़ी: तृषा शेट्टी, नेडाइन डि क्र्ल्क, मिगनोन डु प्रीज, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफटा, मरिजाने कैप, आयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लस, लिजेले ली, सुने लुस, तुमी एस, चोले ट्रायोन, डेन वान नीकर्क, लौरा वोल्वार्ट.

Advertisement
Advertisement