scorecardresearch
 

IND vs NZ Playing XI, World Cup 2023: टीम इंडिया ने फिर अपनाया पुराना फॉर्मूला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.

Advertisement
X
IND vs NZ
IND vs NZ

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज (15 नवंबर) भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है. इस मुकाबले की विजेता का सामना साउथ अफ्रीका/ऑस्ट्रेलिया से होगा.

इस सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय टीम ने वही प्लेइंग-11 बरकरार रखा है जिसके अंडर उसने पिछले छह मैचों में जीत हासिल की थी. यानी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पुराना फॉर्मूला बरकरार रखा है. दूसरी ओर कीवी टीम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. अच्छी पिच लग रही है. ऐसा लगता है कि यह धीमी रहेगी. हम जो भी करें, अच्छा करने की जरूरत है. मुझे यह 2019 की बात है जब हमने सेमीफाइनल खेला था. न्यूजीलैंड सबसे निरंतर टीमों में से एक है. यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है. हर एक दिन महत्वपूर्ण होता है, हम उस बारे में लगातार चर्चा करते रहते हैं.'

Advertisement

कीवी कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करते. यह एक उपयोग की गई पिच लग रही है. हम गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और उम्मीद है कि बाद में कुछ ओस पड़ेगी. चार साल पहले भी ऐसी ही स्थिति थी, लेकिन स्थान अलग था. वे कुछ अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. टूर्नामेंटों के बीच हमेशा एक बिल्डिंग फेज होता है.'

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement