scorecardresearch
 
Advertisement

पापमोचिनी एकादशी व्रत कथा

पापमोचिनी एकादशी व्रत कथा

पापमोचिनी एकादशी व्रत करने से भक्त को पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को जाने-अनजाने में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है.

पापमोचिनी एकादशी व्रत कथा
पापमोचिनी एकादशी व्रत कथा

व्रत कथा के अनुसार चित्ररथ नामक वन में मेधावी ऋषि कठोर तप में लीन थे. उनके तप व पुण्यों के प्रभाव से देवराज इन्द्र चिंतित हो गए और उन्होंने ऋषि की तपस्या भंग करने हेतु मंजुघोषा नामक अप्सरा को पृथ्वी पर भेजा. तप में विलीन मेधावी ऋषि ने जब अप्सरा को देखा तो वह उस पर मंत्रमुग्ध हो गए और अपनी तपस्या छोड़ कर मंजुघोषा के साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने लगे.

 

कुछ वर्षो के पश्चात मंजुघोषा ने ऋषि से वापस स्वर्ग जाने की बात कही. तब ऋषि बोध हुआ कि वे शिव भक्ति के मार्ग से हट गए और उन्हें स्वयं पर ग्लानि होने लगी. इसका एकमात्र कारण अप्सरा को मानकर मेधावी ऋषि ने मंजुधोषा को पिशाचिनी होने का शाप दिया. इस बात से मंजुघोषा को बहुत दुःख हुआ और उसने ऋषि से शाप-मुक्ति के लिए प्रार्थना किया. तब क्रोध शांत होने पर ऋषि ने मंजुघोषा को पापमोचिनी एकादशी का व्रत विधिपूर्वक करने के लिए कहा. चूंकि मेधावी ऋषि ने भी शिव भक्ति को बीच राह में छोड़कर पाप कर दिया था, उन्होंने भी अप्सरा के साथ इस व्रत को विधि-विधान से किया और अपने पाप से मुक्त हुए.

 

विष्णु जी आरती 


ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

 

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥

 

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥

 

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥

 

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥

 

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥

 

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥

 

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥

 

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥

 

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥

 

-------समाप्त-------

समाप्त

यह भी पढ़ें

गंगा दशहरा व्रत कथा

गंगा दशहरा व्रत कथा (Ganga Dussehra Vrat Katha)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र म...

और पढ़ें
गुरु प्रदोष व्रत कथा

गुरु प्रदोष व्रत कथा (Guru Pradosh Vrat Katha)

गुरु प्रदोष व्रत कथा का पाठ करने से भक्तों को भगवान शिव और म...

और पढ़ें
पद्मिनी एकादशी व्रत कथा

पद्मिनी एकादशी व्रत कथा (Padmini Ekadashi Vrat Katha)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से ...

और पढ़ें
अपरा एकादशी व्रत कथा

अपरा (अचला) एकादशी व्रत कथा (Apara Ekadashi Vrat Katha)

अपरा जिसे अचला एकादशी भी कहा जाता है, ज्येष्ठ माह के कृष्ण प...

और पढ़ें
वट सावित्री व्रत कथा

वट सावित्री व्रत कथा (Vat Savitri Vrat Katha)

वट सावित्री व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सु...

और पढ़ें
मोहिनी एकादशी व्रत कथा

मोहिनी एकादशी व्रत कथा (Mohini Ekadashi Vrat Katha)

वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया...

और पढ़ें
बुध प्रदोष व्रत की कथा

बुध प्रदोष व्रत कथा

बुधवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत, बुध प्रदोष कहलाता है. मान्...

और पढ़ें
वरुथिनी एकादशी व्रत कथा

वरुथिनी एकादशी व्रत कथा (Varuthini Ekadashi Vrat Katha)

वरुथिनी एकादशी का व्रत बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है. इस द...

और पढ़ें
भौम प्रदोष व्रत कथा

भौम प्रदोष व्रत कथा

मंगलवार को पड़ने वाला प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है. माना...

और पढ़ें
सोम प्रदोष व्रत कथा

सोम प्रदोष व्रत कथा

जब त्रयोदशी तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, तो उसे सोम प्रदोष व...

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement