scorecardresearch
 

Vastu Tips: तिजोरी के पास भगवान की मूर्ति रखते हैं? जानिए वास्तु के सही नियम

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र को घर की सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है. घर की हर चीज की दिशा और स्थान का असर ऊर्जा पर पड़ता है. इसलिए दरवाजे और कमरों के साथ तिजोरी की सही दिशा भी आर्थिक स्थिति के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है.

Advertisement
X
तिजोरी से जुड़े वास्तु उपाय
तिजोरी से जुड़े वास्तु उपाय

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र को घर की सुख-शांति और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि घर में रखी हर चीज की दिशा और स्थान का असर वहां रहने वाले लोगों की ऊर्जा और जीवन पर पड़ता है. यही वजह है कि कई लोग घर बनवाते समय ही नहीं, बल्कि घर में सामान रखने के तरीके में भी वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि वास्तु केवल घर के दरवाजे या कमरों की दिशा से जुड़ा होता है, लेकिन असल में यह घर के हर हिस्से से संबंधित है. लिविंग रूम, किचन, बेडरूम और यहां तक कि पैसे रखने की जगह यानी तिजोरी भी वास्तु में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. अगर तिजोरी गलत दिशा में रखी हो या उसके आसपास कुछ गलत चीजें रख दी जाएं, तो इसका असर घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. 

क्या तिजोरी के पास भगवान की तस्वीर रखना ठीक है?

कई लोग अपनी तिजोरी के पास भगवान की तस्वीर या मूर्ति रख देते हैं, ताकि घर में धन और समृद्धि बनी रहे. वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर तिजोरी के पास भगवान की तस्वीर या मूर्ति रखनी हो, तो उसका मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वास्तु संतुलन भी ठीक रहता है. इसके साथ यह भी ध्यान रखें कि मूर्ति बहुत बड़ी न हो,  उसे साफ-सुथरी जगह पर रखा जाए. 

तिजोरी किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार के पास रखना अच्छा माना जाता है, ताकि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले. माना जाता है कि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा होती है, इसलिए इस ओर खुलने वाली तिजोरी घर में धन के आगमन के लिए शुभ मानी जाती है. तिजोरी से जुड़े वास्तु के कुछ और जरूरी नियम

Advertisement

1. तिजोरी जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर रखें
तिजोरी को सीधे जमीन पर रखने की बजाय लकड़ी के स्टैंड या प्लेटफॉर्म पर रखना बेहतर माना जाता है. 

2. तिजोरी के ऊपर भारी सामान न रखें
वास्तु के अनुसार तिजोरी के ऊपर भारी सामान रखने से धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है. 

3. तिजोरी के आसपास साफ-सफाई रखें
जहां तिजोरी रखी हो वहां गंदगी या बिखरा हुआ सामान नहीं होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. 

4. तिजोरी के सामने शीशा न रखें
वास्तु के अनुसार तिजोरी के ठीक सामने आईना रखना सही नहीं माना जाता.  इससे धन टिकने में बाधा आ सकती है. 

5. तिजोरी में लाल या पीला कपड़ा रखें
कई लोग तिजोरी में लाल या पीले रंग का कपड़ा रखते हैं. इन रंगों को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. 

6. तिजोरी में टूटे-फूटे सामान न रखें
तिजोरी में केवल धन या जरूरी कागजात ही रखें.  पुराने और बेकार सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. 

7. शुक्रवार के दिन तिजोरी साफ करना शुभ माना जाता है
मान्यता है कि शुक्रवार को तिजोरी की सफाई करने और उसमें लक्ष्मी जी से जुड़ी चीजें रखने से धन वृद्धि के योग बनते हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement