scorecardresearch
 

Vastu Tips: घर में इस जगह न रखें पीतल-लोहे का सामान, छिन जाएंगी खुशियां और सुकून

वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट अंशु पारीक कहती हैं कि जब भी कभी परिवार के सदस्यों के बीच तनाव रहता है. एकसाथ कहीं घूमने की प्लानिंग अटक जाती है. घर में कोई पार्टी, फंक्शन या शुभ कार्य अच्छी तरह संपन्न नहीं हो पोता है तो उत्तर-पूर्व-उत्तर दिशा को बारीकी से देखना जरूरी है.

Advertisement
X
पैसा और सुख-संपन्नता होते हुए भी खुशियां गायब हैं तो घर की उत्तर-पूर्व-उत्तर दिशा का वास्तु दोष ठीक करें. (Photo: ITG)
पैसा और सुख-संपन्नता होते हुए भी खुशियां गायब हैं तो घर की उत्तर-पूर्व-उत्तर दिशा का वास्तु दोष ठीक करें. (Photo: ITG)

पारिवारिक रिश्तों में हमेशा खटास रहती है. बेवजह झगड़े, कलह होते हैं और खुशियां मानो गायब सी हो गई हैं. पैसा और सुख-संपन्नता होते हुए भी घर से खुशियां गायब हैं. बहुत प्रयास किए लेकिन घर में खुशियां टिकती ही नहीं. अगर ऐसा आपके साथ भी है तो अपने घर की ईस्ट-नार्थ-ईस्ट (उत्तर-पूर्व-उत्तर) दिशा को दुरुस्त कर लें. ये दिशा ही जीवन में खुशियां का स्तर तय करती हैं. यही वो दिशा है जहां वास्तु दोष होने से घर में खुशियां नहीं टिकती हैं. आइए जानते हैं कि घर की इस दिशा का हमारी खुशियों से क्या कनेक्शन है.

वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट अंशु पारीक कहती हैं कि जब भी कभी परिवार के सदस्यों के बीच तनाव रहता है. एकसाथ कहीं घूमने की प्लानिंग अटक जाती है. घर में कोई पार्टी, फंक्शन या शुभ कार्य अच्छी तरह संपन्न नहीं हो पोता है तो उत्तर-पूर्व-उत्तर दिशा को बारीकी से देखना जरूरी है.

कैसे जांचें इस दिशा का वास्तु दोष?
ईशान कोण से कुछ आगे की यह दिशा वायु तत्व से संबंधित है. इस दिशा में पीला और मिल्की व्हाइट कलर या लोहे व पीतल का सामान वास्तु दोष पैदा करता है. इस दिशा में पिस्ता हरा रंग ऊर्जा को बढ़ाता है. नीला रंग भी इस दिशा में अच्छे परिणाम देता है. इस दिशा में बने रसोई और टॉयलेट घर की खुशियों पर सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं. रसोई और टॉयलेट के इस दिशा में होने से मानो घर की खुशियों को आग सी लग जाती है. इसलिए इस बड़ी गलती को तुरंत सुधार लें.

Advertisement

वास्तु दोष से बचने के लिए क्या उपाय करें?
सबसे पहले तो सुनिश्चित करें कि उत्तर-पूर्व-उत्तर दिशा में टॉयलेट और रसोई बिल्कुल भी न हो. यह वास्तु दोष घर में कभी खुशियों को टिकने नहीं देंगे. घर का माहौल अच्छा रहे, इसके लिए इस दिशा में आप संगीत या खुशियों से जुड़ा कोई भी सामान रख सकते हैं. इस दिशा में हरियाली के साथ झरने या बहती नदी की तस्वीर जीवन में खुशियों के प्रवाह को बनाए रखती है. इस दिशा में दीवार पर बगीचे में नाचते मोर की पेंटिंग लगाने से भी खुशियां बढ़ाती हैं. यहां फैमिली फोटो लगाने से भी संबंधों में मजबूती आती है. फोटो फ्रेम हरा या नीला हो तो बेहतर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement