Refrigerator Vastu Tips: इन दिनों सूरज आग उगल रहा है. इस भीषण गर्मी में घर की सबसे अहम चीज हमारा रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) है, जिसका इस्तेमाल दिन-रात हम ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, आइस्क्रीम रखने के लिए करते हैं. लेकिन अक्सर हम अनजाने में फ्रिज के ऊपर ढेर सारा सामान रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गर्मी के इस मौसम में फ्रिज के ऊपर रखी ये चीजें न केवल मशीन पर दबाव बढ़ाती हैं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि को भी जलाकर राख कर सकती हैं. फ्रिज से निकलने वाली भारी ऊर्जा और उसके ऊपर रखी गलत वस्तुओं का मेल आपके जीवन में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है.
1. दवाइयां (Medicines):
भीषण गर्मी में फ्रिज के ऊपर का तापमान बहुत अधिक हो जाता है. ऐसे में यहां दवाइयां रखना सबसे बड़ी गलती है. इससे फ्रिज की हीट दवाइयों के केमिकल कंपोजिशन को खराब कर सकती है. फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से घर में बीमारी का वास होता है, इससे बरकत रुक जाती है.
2. बिजली के अन्य गैजेट्स (Electronic Items)
गर्मी में फ्रिज को वेंटिलेशन की ज्यादा जरूरत होती है. इसके ऊपर माइक्रोवेव या ओवन रखने से बचें. दो गरम मशीनों का साथ होना अग्नि दोष पैदा करता है. इससे फ्रिज के खराब होने का डर तो रहता ही है, साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच कलह और विवाद भी बढ़ते हैं.
3. चाबियां और मेटल की चीजें
गर्मी के मौसम में मेटल जल्दी गरम होता है, फ्रिज के ऊपर चाबियां रखना नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देना है. माना जाता है कि फ्रिज पर चाबियां रखने से सकारात्मक विचारों का प्रवाह रुक जाता है. व्यापार या नौकरी में घाटा होने लगता है.
4. पौधे और फूलदान (Plants)
सजावट के लिए फ्रिज पर रखे पौधे इस तपती गर्मी और फ्रिज की हीट को बर्दाश्त नहीं कर पाते.
नुकसान: सूखे या मुरझाए हुए पौधे मृत ऊर्जा का प्रतीक है. इससे फ्रिज पर रखे सूखे पौधे घर में आर्थिक तंगी और बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करते हैं.
5. खाने के पैकेट और कबाड़
गर्मी में अक्सर लोग फ्रिज के ऊपर खाने के डिब्बे या पुराने अखबार रख देते हैं. फ्रिज के ऊपरी हिस्से को हमेशा साफ और खाली रखना चाहिए. यहाँ कबाड़ जमा होने से घर में राहु का दोष बढ़ता है, जो मानसिक तनाव का कारण बनता है.
गर्मी के मौसम में फ्रिज को दीवार से कम से कम 6 इंच दूर रखें. इससे न केवल आपका बिजली बिल कम होगा, बल्कि घर में वास्तु का संतुलन भी बना रहेगा.