scorecardresearch
 

अंक ज्योतिष 21 अप्रैल: 2 मूलांक वालों को मिलेगा संतान सुख, जानें- कैसा रहेगा आज आपका दिन

अंक ज्योतिष (Numerology Prediction) 21 अप्रैल 2020: मूलांक 2 यानी जिन लोगों का जन्म 2,11,20, 29 तारीख को हुआ है, उनके लिए आज का दिन पहले से कई गुना बेहतर रहेगा. कई चीज़ों में पहले से अधिक सक्षम रहेंगे और संतान सुख प्राप्त होगा. वहीं, मूलांक 4 यानी जिन लोगों का जन्म 4,13, 22, 31 तारीख को हुआ है, वो कई चीज़ों में अपने आपको सुलझा हुआ महसूस करेंगे. मूलांक के आधार पर जानिए मंगलवार का अंक ज्योतिष.

Advertisement
X
Daily Numerology Prediction 21 April: आज का अंक ज्योतिष
Daily Numerology Prediction 21 April: आज का अंक ज्योतिष

मूलांक 1

(जन्म 1, 10,19,28)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. आप में निर्णय लेने की क्षमता पहले से अधिक रहेगी. बैंकिंग या आर्थिक मामलों को आप अच्छे से सुलझा पाएंगे .

मूलांक 2

( जन्म 2,11,20,29)

आज का दिन आपका पहले से कई गुना बेहतर रहेगा. कई चीज़ों में आप पहले से अधिक सक्षम रहेंगे और संतान सुख प्राप्त होगा. हालांकि, बीमारी से आपको सावधान रहने की जरूरत है.

मूलांक 3

(जन्म 3,12,21,30)

आज का दिन आपका सर्वश्रेष्ठ रहेगा. आपके रुके हुए कई छोटे काम आपकी इच्छाशक्ति से पूरे होंगे. आज के दिन आपमें आत्मविश्वास भी प्रबल रहेगा.

मूलांक 4

( जन्म 4,13, 22, 31)

कई चीज़ों में आप अपने आपको सुलझा हुआ महसूस करेंगे. लेकिन आपको अपने अंदर के तनाव से बचने की जरूरत है. किसी प्रकार की चिंता ना हो इस चीज़ का ध्यान विशेष तौर पर रखें.

Advertisement

अंक ज्योतिष: 8 मूलांक वालों को मिलेगा बुरी आदतों से छुटकारा

मूलांक 5

(जन्म 5, 14, 23)

छोटी बातों का विरोध हो सकता है. हालांकि, आपकी कार्यशक्ति को सराहा जाएगा. मधुर वाणी द्वारा आप बहुत कुछ आज के दिन हासिल कर सकते हैं.

मूलांक 6

(जन्म 6, 15, 24)

आज के दिन आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें. लेकिन आप जो भी काम करेंगे उसमें आप सफल रहेंगे. आज के दिन आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

मूलांक 7

(जन्म 7, 16, 25)

पिता या पिता तुल्य व्यक्ति द्वारा आपको सहयोग मिलेगा. संतान सुख भी प्राप्त होगा. छोटी बातों की अड़चन अपने आप दूर हो जाएंगी. वहीं, आगे की रणनीति तय करने के लिए आज का दिन कारगर रहेगा.

मूलांक 8

(जन्म 8, 17, 26)

अपने सहयोगियों द्वारा आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और अधिकारियों द्वारा आपको प्रशंसा भी मिलेगी. आज के दिन आप मैनेजमेंट से जुड़ा कोई भी कार्य करने में सफल होंगे.

मूलांक 9

(जन्म 9, 18, 27)

विरोधी पक्ष को परास्त करने से जुड़ी तमाम रणनीति तय कर पाएंगे. अपनी सेहत का ध्यान रखने से जुड़ी प्लानिंग आप बहुत अच्छे से कर सकते हैं. आज आपको अर्थव्यवस्था को संभालने का मौका मिलेगा.

Advertisement
Advertisement