मेष राशि
आपके लिए आज का दिन बेहद कारगर रहेगा. आप में ऊर्जा पहले से अधिक रहेगी. वहीं आप किसी व्यक्ति विशेष के इंतज़ार में रहेंगे. आज के दिन जीवनसाथी की कमी महसूस होगी.
वृषभ राशि
इस समय घर परिवार और संतान के प्रति आपका झुकाव पहले से अधिक बढ़ेगा. आज के दिन आप ख़ुद के लिए क्या करना है, ऐसे फैसले ले सकते हैं.
मिथुन राशि
घर परिवार द्वारा आपको सुकून और लाभ मिलेगा. संबंध पहले से घनिष्ठ होंगे. सबका सहयोग और घर में बड़ों का सहयोग आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क राशि
घर परिवार के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा और जीवनसाथी के प्रति अपने आपको व्यक्त करने में सक्षम रहेंगे. छोटी बातों को बहुत आराम से व्यक्त कर पाएंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ जहां संबंध घनिष्ठ होंगे, वहीं पारिवारिक सदस्यों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे. आपमें गजब का आत्मविश्वास रहेगा.
कन्या राशि
आपके लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी और आपके प्रेम के दृष्टिकोण से भी. जीवनशैली में बदलाव का समय है.
तुला राशि
अपने आप को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा. जहां आप काम करते हैं, वहां किसी के साथ घनिष्ठ संबंध होने के भी योग बन रहे हैं.
वृश्चिक राशि
आपके जीवन में सुकून और समृद्धि बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ बहुत मधुर संबंध रहेंगे. वहीं आप सही ग़लत का फैसला लेंगे.
धनु राशि
आप अपनी वाणी द्वारा कुछ कर सकते हैं. अपनी वाणी पर नियंत्रण करें तो आपको लाभ मिलेगा. वहीं घर-परिवार में सुकून बना रहेगा. घर से बैठकर काम करने में जीवनसाथी द्वारा सहयोग भी मिलेगा.
मकर राशि
आपके लिए समय ठीक रहेगा. घर परिवार से आपका लगाव बढ़ेगा. जीवनसाथी, स्वास्थ्य और उनके जीवनशैली से जुड़े अहम निर्णय लेने में आपकी मदद करेंगे.
कुंभ राशि
आपके लिए समय मन के हिसाब का चल रहा है, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको क्रोध या उत्तेजना हो सकती है. अपने संबंधों को मधुर बनाने के लिए थोड़ा सा धैर्य बनाएं.
मीन राशि
इस समय आपका पूरा ध्यान अपने जीवनसाथी के प्रति रहेगा और उनके कार्यक्षेत्र को लेकर भी. उनके करियर को लेकर भी आप मदद कर सकते हैं. परिवार से जुड़े अहम निर्णय ले सकते हैं.