1- मेष राशि
आज आपका दिन जीवनसाथी और उनकी जीवनशैली को व्यवस्थित करने में लगेगा. घर से जुड़े तमाम काम करने में आप सक्षम रहेंगे. अपने जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बना पाएंगे.
2- वृषभ राशि
अपने मित्रों से आपको निकटता महसूस होगी. हालांकि, परिवार की ओर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव महसूस कर सकते हैं.
3- मिथुन राशि
आपका पूर्ण ध्यान अपनी वाणी पर होना चाहिए. ध्यान रखें कि किसी प्रकार का वाणी दोष आपके संबंधों को खराब कर सकता है. हालांकि, जीवनसाथी या प्रेमी के प्रति आपका प्रेम बरकरार रहेगा.
4- कर्क राशि
आपका समर्पण भाव सराहा जाएगा. वहीं, जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे. आपमें एक-दूसरे के प्रति आस्था और विश्वास बना रहेगा.
5- सिंह राशि
अच्छी वाणी का प्रयोग संबंधों को बेहतर करेगा. वहीं, जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में मधुर बना सकेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा.
6- कन्या राशि
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से अच्छे रहेंगे लेकिन किसी बात पर मनमुटाव की भी परिस्थिति बन रही है. हो सकता है कि आपकी किसी बात से तनावपूर्ण माहौल बने.
7- तुला राशि
इस समय आपको अपने परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा. घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. हालांकि, आपका कोई कार्य चिंता का कारण बन सकता है.
8- वृश्चिक राशि
संबंधों में घनिष्ठता तो आप महसूस कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं तनाव भी महसूस होगा. अपने पार्टनर के साथ रिश्तों के मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना पड़ेगा. संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा.
9- धनु राशि
मानसिक तौर पर आप तनावग्रस्त रह सकते हैं. छोटी बातें आपके दिल को चुभ सकती हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए आपको प्रयास दोगुने करने पड़ेंगे.
10- मकर राशि
इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. हालांकि, क्रोध को काबू ना पाने से आपकी कई चीज़ें बिगड़ सकती हैं. अपने ऊपर नियंत्रण बनाकर रखें और थोड़ा सा संभलकर चलें.
11- कुम्भ राशि
आपके संबंध पहले से बेहतर हो रहे हैं, लेकिन वाणी को और सुधार सकते हैं. मधुर वाणी आपके जीवनसाथी पर काफी प्रभाव डाल सकती है. अच्छी वाणी से अपने पार्टनर के साथ संबंधों को और घनिष्ठ कर पाएंगे.
12- मीन राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम मिलेगा. आपके समर्पण भाव की सराहना की जाएगी. किसी और के प्रति समर्पित होकर अपने आपको ना खो दें.