मिथुन राशि (Gemini Horoscope) त्योहार के मौके पर करीबी लोगों से मुलाकात होगी, अपने रिश्तेदारों के सहयोग से जो काम करना चाहते हैं, उसमें सफल होने के लिए आपको अपनी ओर से ज्यादा प्रयास करना होगा. दूसरों के भरोसे रहने से काम में देरी हो सकती है. अपने काम में खूब मेहनत करें आपके काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे. अचानक लाभ के योग बन रहे हैं. अपने खर्चों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें पैसा बचाना आपके लिए बहुत जरूरी है. अपनी बचत को बढ़ाने का प्रयास करें. उपाय- केले का प्रसाद गरीबों को बांटें. बता दें कि मिथुन राशि के लोगों में छलकपट और आलसपन भी होता है. इनका भाग्यशाली दिन बुधवार और लकी नंबर 5, 14, 23, 32, 41 और 50 है. मिथुन राशि का चिन्ह जुड़वा है. इस राशि के लोगों में मानसिक प्रतिभा, कूटनीति, उत्साह, चातुर्य, मजाकिया और बहुमुखी प्रतिभा होती है. वीडियो में देखें कैसा रहेगा आज का दिन. अन्य राशियों का हाल जानने के लिए नीचे क्लिक करें 'राशिफल'.