scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 29 April 2026: धन उधार लेना पड़ सकता है, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से खर्च बढ़ेंगे

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 29 April 2026: विद्यार्थियों के लिए यह समय पूरी एकाग्रता का है. लक्ष्य से थोड़ा भी भटकाव मेहनत पर असर डाल सकता है. इसलिए पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें और ध्यान केंद्रित रखें.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- The Devil

किसी मित्र द्वारा लिया गया धन समय पर वापस न मिलने से दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है. इस कारण बातचीत बंद होने जैसी स्थिति भी बन सकती है. फिलहाल किसी जरूरी कार्य को पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे. पुराने कामों की समीक्षा करें और हालात को अपने पक्ष में करने की कोशिश करें. आत्मविश्वास मजबूत रखें और मनोबल गिरने न दें. धैर्य तथा संयम के साथ समय सीमा के भीतर कार्य पूरे करने का प्रयास करें.

बीती बातों को सोचकर परेशान होने से बचें. आने वाले समय में नए अवसर मिल सकते हैं, जो आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक रहेंगे. अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि कीमती सामान खोने या चोरी होने की आशंका है. कुछ नए लोगों से परिचय भविष्य में बड़े बदलाव का कारण बन सकता है. बिना चिंता के अपने कामों पर ध्यान दें और बेकार की चर्चाओं में समय न गंवाएं. समय का महत्व समझें और उसका सही उपयोग करें.

Advertisement

विद्यार्थियों के लिए यह समय पूरी एकाग्रता का है. लक्ष्य से थोड़ा भी भटकाव मेहनत पर असर डाल सकता है. इसलिए पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें और ध्यान केंद्रित रखें.

स्वास्थ्य: शरीर में पानी की कमी महसूस हो सकती है. नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत डालें.

आर्थिक स्थिति: जरूरत पड़ने पर किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है. स्वास्थ्य संबंधी कारणों से खर्च बढ़ सकते हैं.

रिश्ते: भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव महसूस हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement