scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 19 April 2026: मधुरता बढ़ेगी, विश्वास बनाए रखें

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 19 April 2026: अपने कार्यों को समय पर पूरा करें.लोगों के सामने कमजोरियों का प्रदर्शन न करें.इस समय मन को शांत करने का प्रयास करें. धन खर्च कर सकते हैं.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या(Virgo):-
Cards:- Nine of Pentacles 

परिवार में कुछ बदलाव हो सकते है.जिसके चलते कुछ सख्त निर्णय लेने पड़ सकते है.आपसी मनमुटाव को दूर करें.किसी महत्वकांक्षा का मन मुताबिक पूरा न होना असंतुष्ट कर सकता है.पूर्व में किए गए प्रयास का प्रतिफल मिल सकता हैं.नौकरीपेशा लोगों को कार्य की अधिकता के चलते परेशानी हो सकती है.किसी पुराने मित्र की मदद से अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

ईश्वर पर श्रद्धा और विश्वास बनाए रखें.किसी मित्र का मजाक उड़ाने के चलते प्रिय से विवाद हो सकता है.जिसके चलते सामने वाला रूठा हुआ है.इस समय विवाद को सुलझाने की पहल कर सकते है.विवाह के अच्छे प्रस्ताव का चयन कर सहमति दे सकते है.लोगों के व्यवहार में  कमियां निकालने की आदत में बदलाव लाएं.किसी की भी शारीरिक कमी का मजाक न उड़ाए.अपने कार्यों को समय पर पूरा करें.लोगों के सामने कमजोरियों का प्रदर्शन न करें.इस समय मन को शांत करने का प्रयास करें.अजनबी लोगों से मित्रता हो सकती है.इस मित्रता को ज्यादा नजदीकी में न बदलें.

स्वास्थ्य:किसी चोट के बड़ा होने से काफी तकलीफ हो सकती है.इस स्थिति के  चिकित्सक शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते है.

आर्थिक स्थिति: अपनी बचत पूंजी सोच समझकर खर्च करें.किसी को प्रभावित करने के लिए धन खर्च कर सकते है.

Advertisement

रिश्ते: परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का आनंद ले सकते हैं.इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement