scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 2 April 2026: किसी भी तरह का आर्थिक लेन-देन न करें, खर्चों पर नियंत्रण रखें

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 2 April 2026: बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें. यदि परिवार में किसी की बात से चिढ़ है. तो कोई भी गलत प्रतिक्रिया न दें. कई बार चुप रहना रिश्तों को बचाए रखता है.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:-Six of swords

राजनीति में कदम रखने वाले लोगों को आसपास के लोगों को समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए. परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी काम को लेकर हुई बहस बढ़ सकती है. दोनों में से कोई भी गलती मानने को तैयार है. काफी समय से जीवनसाथी अतीत के किसी रिश्ते की सच्चाई सबसे छिपाता आया है. अचानक से जीवन में आई कोई अप्रिय स्थिति के चलते इस बात का खुलासा सबके सामने हो सकता है . इस बात के चलते सामने वाले से विश्वास उठ सकता है.

कार्य क्षेत्र में नई परियोजना को प्राप्त करने का अवसर कोई करीबी सहयोगी चालाकी से छीन सकता है. इससे सामने वाले से नाराजगी हो सकती है. कुछ बातों और रिश्तों को लेकर कठोर निर्णय लेना पड़ सकता हैं. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाएं रखने की कोशिश करें. नौकरी में चल रही कठिन स्थिति को परिजनों से छुपा सकते हैं. निजी बातों को किसी के साथ साझा न करें. बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें. यदि परिवार में किसी की बात से चिढ़ है. तो कोई भी गलत प्रतिक्रिया न दें. कई बार चुप रहना रिश्तों को बचाए रखता है. 

स्वास्थ्य: सांस लेने में हो रही तकलीफ किसी बड़ी बीमारी की तरफ इशारा कर सकती हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. 

आर्थिक स्थिति:इस समय किसी भी तरह का आर्थिक लेनदेन न करें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. 

Advertisement

रिश्ते:किसी करीबी मित्र से चल रही अनबन खत्म कर सकते हैं. किसी से विवाह की इच्छा परिजनों के सामने रख सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement