वृषभ (Taurus):-
Cards:- Six of swords
जीवनसाथी का असंयमित और चिड़चिड़ा स्वभाव जीवन में नकारात्मकता बढ़ा सकता है. सामने वाले को कई बार समझाने के बाद भी कोई प्रभाव नज़र नहीं आ रहा है. इस स्थिति में कुछ समय इस स्थान से पलायन कर सकते हैं. बार-बार कुछ ऐसी परिस्थितियों सामने आ रही हैं. जिनका सामना करना अब आसान नहीं लग सकता है. इस समय कुछ नया सोचने का प्रयास कर सकते हैं. सामने आ रही कुछ परिस्थितियों काफी कठिन हो सकती हैं. उनका सामना करना भी आसान नहीं होगा. इसके बाद भी हार नहीं सकते है. नई नौकरी की तलाश जल्द ही पूरी हो सकती है. यह भी हो सकता हैं, कि नौकरी में पदोन्नति के साथ किसी नई जगह पर स्थानांतरण की सूचना भी मिले. स्थान परिवर्तन काफी परेशान कर सकता हैं. फिर भी नई जगह पर जाकर जिंदगी की नई तरह से शुरुआत करना एक अच्छा बदलाव लेकर आयेगा. अतीत से निकाल कर वर्तमान की तरफ बढ़ते हुए सफलता की तरफ बड़े. किसी से पुरानी गलतियों की माफ़ी मांग सकते हैं.
स्वास्थ्य: गुस्से और चिडचिडाहट से व्यर्थ का तनाव हो सकता है. इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: कुछ बड़े अवसर जल्द ही मिल सकते हैं. फिजूलखर्ची की आदत पर थोड़ा नियंत्रण रखें.
रिश्ते: बच्चों की खेल खेल में हुई लड़ाई को बड़े लोगों की लड़ाई में न तब्दील होने दें.