scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 20 April 2026: अति आत्मविश्वास और अहंकार से बचें, बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 20 April 2026: कुछ छोटी महत्वकांक्षाओं के पूरा होने की उम्मीद नजर आ सकती है. इससे विचारों और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी. इस बात का ध्यान रखें कि आपका अति आत्मविश्वास और अहंकार बने बनाए कार्यों में बाधा डाल सकता है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Temperance

स्वयं को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों की जानकारियां ले सकते है. व्यर्थ की गतिविधियों में पड़ने से बचें. जरूरी कार्य अटक सकते है. ये समय धैर्य और संयम के साथ स्थितियों का आकलन करने की सलाह देता है. इससे स्वयं की कमियां और गलतियां समझने का मौका मिल सकता है. नौकरी में सहयोगियों के साथ विवाद में न पड़ें. यदि स्थिति अनुकूल नहीं है. तो चुप रहना बेहतर रहेगा. घरेलू खर्चों को सीमित कर सकते है.

कुछ छोटी महत्वकांक्षाओं के पूरा होने की उम्मीद नजर आ सकती है. इससे विचारों और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी. इस बात का ध्यान रखें कि आपका अति आत्मविश्वास और अहंकार बने बनाए कार्यों में बाधा डाल सकता है. किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की खुशी होगी. लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारियां न लें. जितना संभव हो उतने ही प्रयास करें. पारिवारिक मामलों में गुस्से के जगह शांतिपूर्वक समाधान ढूंढने की कोशिश करें. बहस सिर्फ विवाद ओर नाराजगी बढ़ाएगी. 

स्वास्थ्य: प्रदूषण और गर्मी की वजह से एलर्जी हो सकती है. धूप और धूल से बचाव करें. 

आर्थिक स्थिति: इस समय कहीं भी निवेश न करें. पहले पुराने निवेश का लाभ देखें. 

रिश्ते: किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement