वृषभ (Taurus):-
Cards:- Two of cups
समय की प्रतिकूलता खत्म होती नजर आ सकती है. आने वाली स्थितियों पक्ष में हो सकती हैं. लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ध्यान को केंद्रित करें. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले सभी आवश्यक पहलुओं पर अच्छे से विचार करें. इससे आगे चलकर आर्थिक दिक्कतों से बचे रह सकेंगे. संपत्ति से जुड़े विवाद को किसी मध्यस्थ व्यक्ति की मदद से सुलझाया जा सकता है. अगर कोई न्यायालय से संबंधित फैसला रुका हुआ है. तो उसमें भी हलचल आने की उम्मीद बन सकती है. यदि घर बदलने का उससे जुड़ी किसी योजना पर कार्य विचार कर रहे हैं. तो उसे कार्य को शुरू करने के लिए समय अच्छा है ज्यादा गुस्सा और जल्दबाजी काम को बिगाड़ सकती है. अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखें. विद्यार्थियों का पढ़ाई पर पूरा ध्यान न होने से परिणाम अपेक्षा से खराब हो सकते हैं. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भरता कम करें. बेवजह किसी से उलझने का प्रयास न करें.
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम या गले से संबंधित परेशानी को नजर अंदाज न करें. सही औषधि का सेवन करें.
आर्थिक स्थिति: सरकारी टेंडर या सरकारी संस्था से जुड़ा अनुबंध मिल सकता है. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: कार्य की व्यस्तता के बावजूद घर परिवार को प्राथमिकता देंगे. प्रेम संबंध के मामले में कुछ निराशा रह सकती है.