scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 7 April 2026: आमदनी से अधिक खर्चे आर्थिक मोर्चे पर मुश्किल बढ़ा सकते हैं, ख्याल रखें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 7 April 2026: पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने की संभावना बन सकती है. जिसके चलते मन से एक भारी बोझ उतरता नजर आएगा.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Nine of cups 

मन में कोई इच्छा अब पूरी होकर संतुष्टि का अहसास कराएगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रेरणादायक है. पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी कर अच्छी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं. यह समय उन लोगों के लिए खास तौर लाभदायक हो सकता है. जो सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होने का प्रयास कर रहे है. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखें. कार्यों को पूरा करने के लिए आ रही चुनौतियों का सामना पूरी ईमानदारी से करें. जल्दबाजी से कार्य करने की बजाय धैर्य और संयम से कार्य पूरा कीजिए.

पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने की संभावना बन सकती है. जिसके चलते मन से एक भारी बोझ उतरता नजर आएगा. वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. संभव हैं, कि एक छोटी सी बात बड़े विवाद का कारण बन जाएं. कोई ऐसा सरकारी कार्य,जो अधिकारी की अनुमति से रुका हुआ है. उसके पूरे होने की संभावना बन रही है. 

स्वास्थ्य: छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. सही समय पर सही चिकित्सीय सलाह लें. 

आर्थिक स्थिति: आमदनी से अधिक खर्च आर्थिक स्थिति को संकट में डाल सकता है. 

रिश्ते: ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथपूर्व में काफी वाद-विवाद हो सकता है. इस विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement