2.वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Magician
किसी जोखिम भरे कार्य का चयन अवसर के रूप में कर सकते है.इस कार्य में विफल होने की संभावना सफल होने से ज्यादा हो सकती है.इस कार्य को एक चुनौती के रूप में लेंगे.आपका जादुई व्यक्तित्व और समय व्यवहार लोगों को आकर्षित कर सकता है.परिवार में आपके विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है.परिजनों के समक्ष प्रेम संबंध का खुलासा कर सकते है.
सम्भवतः अभी इस रिश्ते को सहमति नहीं मिल पा रही है.धैर्य और संयम के साथ प्रतीक्षा कर सकते है.निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते है.ईर्ष्यालु लोगों से दूर रहें.कार्यों को पूरा करने को लेकर प्राथमिकताएं तय करें.किसी बड़े फैसले से पहले जल्दबाजी न करें.अच्छे से सोच समझकर ही आगे कोई कदम बढ़ाएं.संतान पर ज्यादा जिम्मेदारी डालना सामने वाले को नाराज कर सकता है.बातचीत में समझदारी लाएं.
स्वास्थ्य:गले में खराश और बुखार कमजोर बना सकता हैं.जिसके चलते कार्यों से मन भटक सकता है.
आर्थिक स्थिति: विदेश यात्रा के योग बन रहे है.संचित धन का उपयोग किसी संपत्ति की खरीद में कर सकते है.
रिश्ते:किसी के जाने से परिजनों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूती दे सकते हैं.