scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 28 june 2024 Tula (Libra): शुक्रवार के दिन इस उपाय से तुला राशि वालों को होगा धनलाभ, ऐसा बीतेगा आपका दिन

Tarot horoscope 28 june 2024: आपने अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखे है. व्यवहार का शक्कीपन रिश्ते में दूरी ला रहा है. आप अपने प्रिय जन के व्यवहार और चरित्र पर शक करते है. विश्वास और भरोसा किसी भी रिश्ते के लिए सबसे जरूरी है. थोड़ा सा अपनी सोच में बदलाव रखिएगा और सामने वाले पर विश्वास करिए. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण बाधाएं उत्पन्न हो रही है. जिसके चलते मन कार्य में लग नहीं पा रहा है.

Advertisement
X
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?

तुला (Libra):-
Cards:- Five of Cups

आपने अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखे है. व्यवहार का शक्कीपन रिश्ते में दूरी ला रहा है. आप अपने प्रिय जन के व्यवहार और चरित्र पर शक करते है. विश्वास और भरोसा किसी भी रिश्ते के लिए सबसे जरूरी है. थोड़ा सा अपनी सोच में बदलाव रखिएगा और सामने वाले पर विश्वास करिए. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण बाधाएं उत्पन्न हो रही है. जिसके चलते मन कार्य में लग नहीं पा रहा है.

उच्च अधिकारियों से स्थान परिवर्तन की बात कर सकते है. जीवन में जो कुछ भी प्राप्त है,उससे खुश नहीं है. बहुत कुछ पाने की चाह हमेशा बनी हुई है. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जो आगे कार्य क्षेत्र में परेशानी खड़ी कर सकता है. सामने वाले को बहुत ज्यादा करीब होने की कोशिश ना करने  दे. परिजनों की बातों को अनसुना ना करें. यदि व्यवसाय में बार बार परेशानियां आ रही है. तो एक बार सभी परिस्थितियों का अच्छे से अवलोकन करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य : काफी पुरानी कोई स्वास्थ्य समस्या पुनः उभर आई है. जिसके चलते काफी परेशान हो रहे है. ये वक्त गर्भवती महिलाओं के लिए काफी परेशानी भरा है. धैर्य और संयम से स्थिति को ठीक हो जाने दे. 

आर्थिक स्थिति: किसी संपत्ति को खरीदने में काफी नुकसान हुआ है. पैसा भी गया और जगह भी. बिना अच्छे से जांच पड़ताल के किए कार्य ने काफी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है. 

रिश्ते : परिवार के साथ कुछ तनाव चल रहे है. गर्म स्वभाव के चलते जरा जरा सी बातों पर क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग करते है. अपनी वाणी को संयमित करने का प्रयास करें. 

उपाय : प्रत्येक गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण को केले का भोग लगाए और गाय को रोटी में चने की दाल और गुड़ डालकर खिलाएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement