कर्क (Cancer):-Cards:- Knight of cups
यदि किसी काम को आप पूरा करने की ठान ले.तो पूरे दिल से उसमें सफल होने प्रयास करते है.किसी रिश्ते को बचाए रखने के लिए धैर्य और सहनशीलता के साथ व्यवहार करते आए है.लेकिन कभी भी लोगों ने आपकी उतनी कदर नहीं की. जितनी की आपको अपेक्षा थी.मन से कहीं खुद को ठहरा हुआ अनुभव कर रहे है.लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है.अकेले सोच अच्छी होने से कोई फर्क नहीं पड़ता.जब तक कि आप किसी भी कार्य को मेहनत से आगे नहीं बढ़ाएंगे.यदि वर्तमान से संतुष्ट नहीं है.तो जल्दबाजी न करें.सभी परिस्थितियों का अच्छे से अवलोकन करने के बाद आहे बढ़े.स्वभाव की पारंपरिकता को बदलने का प्रयास करें.नए विचारों की जगह जमा जमाया रास्ते पर चलना आगे व्यवसाय की तरक्की को बाधित कर सकता है.थोड़ा जोखिम लेना व्यवसाय को आगे बढ़ने में सहायक रह सकता है.यदि किसी कार्य के लिए अभी समय उचित नहीं लग रहा.तो थोड़ा समय रुकना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.यदि नींद न आने को लेकर चिंतित है.तो दैनिक दिनचर्या में ध्यान साधना और योगा को शामिल करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक चल रही है. खचों को लेकर थोड़ा नियंत्रण रखें. कर्ज को लेकर चिंता हो सकती है
रिश्ते :अपने रिश्ते में आ रही परेशानियों को सुधारने का प्रयास करें.परिवार के साथ समय व्यतीत करें.