वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Ace of Swords
आपका संदेहपूर्ण स्वभाव जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है. इसका असर परिवार के माहौल पर भी पड़ सकता है और परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. रिश्तों में विश्वास बनाए रखना इस समय बेहद जरूरी रहेगा.
आर्थिक प्रगति के लिए कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन का लाभ मिल सकता है. इससे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. नई नौकरी मिलने के भी संकेत हैं.
सफलता मिलने से पहले अपनी योजनाओं और जरूरी जानकारियों को अधिक लोगों से साझा न करें. अपने लक्ष्यों की ओर शांत और स्थिर गति से आगे बढ़ते रहें. नए व्यवसाय की शुरुआत करने का विचार सफल हो सकता है. विशेष रूप से आभूषण, एंटीक सामान या पुरानी वस्तुओं से जुड़ा कारोबार लाभदायक साबित हो सकता है.
किसी संत स्वभाव वाले व्यक्ति या आध्यात्मिक मार्गदर्शक से मुलाकात संभव है. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक सोच मिलेगी. वहीं किसी नए व्यक्ति से जुड़ाव गलत दिशा में भी ले जा सकता है, इसलिए मित्रता से पहले सामने वाले के बारे में पूरी जानकारी जरूर लें.
दूसरों के निजी जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें. ऐसा करने पर लोग आपसे नाराज़ हो सकते हैं और संबंध प्रभावित हो सकते हैं. अपनी सीमाओं का सम्मान करें और दूसरों को भी स्वतंत्रता दें.
स्वास्थ्य: हर छोटी-बड़ी परेशानी में घरेलू इलाज पर निर्भर न रहें. समस्या की गंभीरता समझकर जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ सलाह लें.
आर्थिक स्थिति: नया व्यवसाय जल्द ही लाभ देने वाला साबित हो सकता है. इस दिशा में आपका विश्वास मजबूत रहेगा.
रिश्ते: किसी मित्र के विवाह की तैयारियों में शामिल हो सकते हैं. दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताने का अवसर मिलेगा.