scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 7 April 2026: विवाद को ज्यादा बढ़ने न दें, कार्यों को समय रहते पूरा करें

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 7 April 2026: किसी की कमियों का मजाक न बनाएं. दूसरों की बुराइयों को देखने की जगह खुद की कमियों को सुधारें. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भर न करें.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The Devil

जीवन में जो ईमानदारी से प्राप्त है. उसकी कदर करें. अत्यधिक सुख और धन कमाने की लालसा में गलत कार्यों का समर्थन न करें. इस समय सही या गलत का निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. ये समय धैर्य और संयम के साथ सावधानी से आगे बढ़ने का है. थोड़ी सी भी लापरवाही कार्यों को असफल बना सकती है. सोच समझकर और समझदारी से परिस्थितियों का सामना करें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से मधुर होंगे. ऐसी संगत से दूर रहें. जो बुरे व्यसनों की तरफ ले जा सकती है.

यदि बुरे व्यसनों में घिरे हुए है. अपने आत्मविश्वास और मनोबल को ऊंचा उठाएं. किसी मित्र के साथ छोटा सा विवाद हो सकता है. विवाद को ज्यादा बढ़ने न दें. कार्यों को पूरा करते समय यदि कोई कमी नज़र आ रही है. तो उसको जरूर ध्यान में रखें. किसी की कमियों का मजाक न बनाएं. दूसरों की बुराइयों को देखने की जगह खुद की कमियों को सुधारें. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भर न करें. 

स्वास्थ्य: पुरानी स्वास्थ्य समस्या से निजात मिल सकती है. दिनचर्या को नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति:किसी मित्र के विवाह में अच्छा कीमती उपहार दे सकते है. फिजूलखर्ची न करें. 

रिश्ते: जो बीत गया. उन यादों से दूर जाने की कोशिश करें. इससे रिश्तों में सुधार आने लगेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement