scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 5 April 2026: पुरानी बीमारी से मिलेगी निजात, पुश्तैनी जिम्मेदारी का आगमन

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 5 April 2026: परिवार के बड़े बुजुर्ग पुश्तैनी व्यवसाय की बागडोर सौंप सकते हैं.दूसरों पर निर्भरता कम करें.आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारियों को साझा ना करें.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Ten of pentacles 

जीवन के एक चक्र की समाप्ति होती नजर आ रही है.इस समय भावनाओं की जगह व्यावहारिक नजरिया रखें.किसी से किए गए वादे को जरूर पूरा करें.सांसारिक मोह माया से दूर आध्यात्मिक की तरफ बढ़ते कदम मन में शांति और सुकून का एहसास करा सकते हैं. कार्य की अधिकता ,मानसिक तनाव और परिस्थितियों की प्रतिकूलता मन में बेचैनी बन सकती है. जिसके चलते कुछ समय कार्य से अवकाश लेकर किसी शांत स्थान पर जा सकते हैं.

परिवार के बड़े बुजुर्ग पुश्तैनी व्यवसाय की बागडोर सौंप सकते हैं.दूसरों पर निर्भरता कम करें.आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारियों को साझा ना करें. व्यर्थ के विवादों में ना पड़े स्वास्थ्य प्रति लापरवाही ना करें. जल्दबाजी और लापरवाही चीजों को खराब कर सकती है. कार्यों को समय पर पूरा करें. संतान की शिक्षा को लेकर बनी हुई चिंता धीरे-धीरे कम होती नजर आ सकती है. सामने वाला अपने सभी कार्यों को कुशलता पूर्वक पूरा कर सकता है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है. एक लंबे समय बाद खुद को पूर्णता स्वस्थ महसूस कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: नए मकान को लेने की बात कर सकते हैं. परिवार को आर्थिक सहयोग देंगे. 

रिश्ते: जो लोग आपके साथ ज्यादा अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं.उनके साथ अपने रिश्ते सीमित रखें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement