वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Three of cups
परिवार में कुछ करीबी लोगों की आवाजाही उत्साहित कर सकती है. सार्वजनिक जगहों पर अपनी हरकतों पर नियंत्रण रखें. अन्यथा मजाक का पात्र बन सकते है. कार्य क्षेत्र का वातावरण पहले से अधिक सुकूनभरा महसूस करेंगे. किसी बात को लेकर झगड़े या विवाद में पड़ने से बचे. किसी के उकसाने में न आएं. थोड़ा सावधान रहे. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में उतार-चढ़ाव हो सकता है. किसी संपत्ति को खरीदने की योजना लंबे समय से टलती चली आ रही है. इस समय इस योजना के पूर्ण होने की संभावना बन रही है.
परिजनों और मित्रों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मना सकते हैं. किसी बात को लेकर प्रिय के साथ तनातनी हो सकती है. सामने वाले से बातचीत कर इस स्थिति से बाहर आए. यदि कोई करीबी व्यक्ति किसी बात को लेकर आगाह कर रहा है. तो उसकी बात को अनसुना ना करें. संभव है कि सामने वाली स्थिति आपके हित में ना हो. दोस्तों के साथ हंसी मजाक और मौज मस्ती से समय व्यतीत कर सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताए. स्वयं पर ध्यान दें. कमियों को दूर करने का प्रयास करें. बार-बार गलतियों का दोहराव ना करें.
स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. दिनचर्या को नियमित कर स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे.
आर्थिक स्थिति: अचानक से किसी से धन प्राप्त हो सकता है. इस धन का उपयोग समाज सेवा के कार्यों में कर सकते हैं.
रिश्ते:किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात अचंभित कर सकती है. सामने वाले से बचपन का कोई रिश्ता निकल सकता है.