मनोवांछित फल परिणाम बनाए रखने वाला समय है. श्रेष्ठजन का घर आगमन संभव है. साज संवार में रुचि बनी रहेगी. परंपराओं को बढ़ावा देंगे. अनुशासन अनुपालन रखेंगे. रक्त संबंधों में मजबूती रहेगी. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. भव्यता और साज संवार बनी रहेगी. तेजी रखेंगे. उत्सव से जुड़ेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. घर में हर्ष आनंद बना रहेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.
नौकरी व्यवसाय- व्यवसायिक लाभ बढ़त पर रहेगा. सफलता प्रतिशत संवार पर रहेगा. विविध कार्यों में गति आएगी. पेशेवर मेलजोल बढ़ाएंगे. विविध प्रयासों में अनुकूलता रहेगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय पक्ष सबल रहेगा. धन संग्रह में वृद्धि बनी रहेगी.योजनाओं को संवारेंगे. बचत एवं बैंकिंग कार्यों को बढ़ाएंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. पैतृक व्यवसाय व संपत्ति पर ध्यान देंगे.
प्रेम मैत्री- शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. अतिथियों का आगमन बना रहेगा. प्रेम स्नेह के प्रयास बनेंगे. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. बड़ा सोचेंगे. घर में शुभ संचार बना रहेगा. परिजन सहयोगी होंगे. कुल कुटुम्बियों संग तालमेल बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व संवार पर रहेगा. खानपान आकर्षक होगा. धनधान्य बढ़ेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
आज का उपाय: अतुलितबलशाली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. आदरभाव रखें. वादा वचन निभाएं. विनम्र रहें.
शुभ अंक : 2, 5, 8 और 9
शुभ रंग : चमकदार लाल