धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Hierophant
ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति बढ़ सकती है. किसी आध्यात्मिक गुरु या संगठन के साथ जिस सकते है. इससे आध्यात्मिक परिवर्तन सोच में आ सकता है. लोगों की कमियों का मजाक उड़ाने की आदत में बदलाव ल सकते है. लोगों से गलतियों की माफ़ी मांग सकते है. अपनी बातों से सामने वाले व्यक्ति को दुःखी न करें. कार्य की अधिकता और खुद को बेहतर साबित करने का दवाब परेशान कर सकता हैं. परिवार में जीवनसाथी का शक्की व्यवहार परेशान कर सकता है. इससे चिढ़ और क्रोध बढ़ सकता है. सामने वाले की बातों पर कोई प्रतिक्रिया न देना कई बार रिश्तों को बचाने में सहायक रहता है. इस समय जीवन में शांति और सुकून अनुभव नहीं कर पा रहे हैं. समाज सेवा संस्थान से जुड़कर कुछ कार्य कर सकते है. प्रिय के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं. इस समय आप कुछ मित्रों के साथ मिलने की योजना बना सकते हैं. परिवार में विवाह को लेकर दवाब बढ़ता जा रहा है. इस समय विवाह के लिए स्वीकृति दे सकते है.
स्वास्थ्य: कमर दर्द के चलते काफी परेशानी बढ़ रही हैं. कार्य करने में असुविधा हो सकती हैं.
आर्थिक स्थिति: अपनी आर्थिक स्थिति को एक नए व्यवसाय की शुरुआत कर पहले से बेहतर करने की योजना बना रहे हैं.
रिश्ते: प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते की शुरुआत सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी.