धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Star
किसी नए कार्य की शुरुआत काफी उत्साहित कर सकती है. नई परियोजना में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. ऐसा विश्वास हो सकता है. प्रिय के साथ किसी रमणीक स्थल पर जा सकते है. नए व्यक्ति से मुलाकात जीवन में अच्छे बदलाव ला सकती है. पारिवारिक जीवन में कुछ संतुलन आ सकता है. संतान की उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. दूसरों के साथ रिश्ते बेहतर बनाएं. पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें. मामलों को साथ बैठकर शांति से सुलझाने का प्रयास करें. बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ हमदर्दी रखें. उनकी छोटी-बड़ी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर सकते है. सच का साथ दें. गलत कार्य या गलत लोगों का साथ न दें. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. बेवजह किसी के साथ बहस न करें. जीवनसाथी को कीमती उपहार दे सकते है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. कार्यों को समय पर पूरा कर सामने वाले को बोलने का मौका न दे.
स्वास्थ्य: गले में खराश और चुभन बढ़ सकती है. चिकित्सक तला भुना खाने और चिल्लाने को मना कर सकते है.
आर्थिक स्थिति: खर्चों को सीमित करें. बड़े भाई के लिए एक बड़ा जश्न कर सकते है.
रिश्ते: प्रिय के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें.