scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 13 March 2026: धनु राशि वाले नौकरी में पाएंगे पदौन्नति, प्रतियोगी परीक्षा में पाएंगे सफलता

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 13 March 2026: परिवार के साथ समय बताएं.  सही और गलत का निर्णय करें.  किसी भी ऐसी बात का समर्थन न करें. जो स्वयं को गलत लग रही हो. जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र धैर्य और संयम होना चाहिए.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Temperance 

स्वभाव में जल्दबाजी बढ़ती नज़र आ  सकती है. कार्य को पूरा करने के लिए ज्यादा आतुरता दिखा  सकते हैं. जल्दबाजी के चलते कार्य में आ रही छोटी छोटी रूकावटों को नजरंदाज करना, आगे चलकर बड़ी समस्या के रूप में सामने आ सकता है. इस समय धैर्य और संयम के साथ कार्य पर पुनः अवलोकन कर उसे पूरा करने का प्रयास करें.  स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें. जल्दबाजी या हड़बड़ीपन जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बिगाड़ सकता है.  साथ ही कार्यों में अपेक्षित सफलता को प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है. मन की शांति के लिए कुछ समय कार्य से अवकाश ले सकते हैं.  परिवार के साथ समय बताएं.  सही और गलत का निर्णय करें.  किसी भी ऐसी बात का समर्थन न करें. जो स्वयं को गलत लग रही हो. जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र धैर्य और संयम होना चाहिए.  विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.  मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. विचारों में सकारात्मकता लाएं. 

Advertisement

स्वास्थ्य: गर्भवती महिलाएं बदलते हुए मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. जरूरत से ज्यादा थकाने वाले कार्य न करें. 

आर्थिक स्थिति: जीवनसाथी के व्यवसाय में धन निवेश कर सकते है. व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें. 

रिश्ते: परिवार के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की धार्मिक स्थल की यात्रा करने की इच्छा को पूरा करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement