scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 8 April 2026: धनु राशि वाले नौकरी में पाएंगे पदौन्नति, प्रतियोगी परीक्षा में पाएंगे सफलता

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 8 April 2026: किसी की स्थिति समझे बिना उस पर दोषारोपण न करें. किसी के बातों के बहकावे में न आएं. अपनी बुद्धि का उपयोग करें. 

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Hermit

कार्य क्षेत्र में पुरानी गलतियों को लेकर उच्च अधिकारी को जवाब देना पड़ सकता है. इस स्थिति में नौकरी में पदोन्नति विलंबित हो सकती है. जिसके चलते  तनाव हो सकता है. भविष्य की योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें.  कार्यशैली में बदलाव कर कार्यों को पूरा करें. ईर्ष्यालु लोग चाहे कार्य क्षेत्र में हो या परिवार में. उनके साथ सोच समझ कर व्यवहार करें. परिवार में किसी नए व्यक्ति की उपस्थिति को अनदेखा न करें. सामने वालों के साथ परिवार सम्बन्धी निजी बातों को साझा न करें. प्रिय का शक्की और चिड़चिड़ा व्यवहार रिश्ते में तनाव ला सकता है. सामने वाले की कमियां बताना रिश्ते को खराब कर सकता है. किसी संपत्ति को खरीदने से पहले सभी कागजातों की जांच करें. आसपास के वातावरण को लेकर सजग रहें. किसी भी कार्य को करते समय सावधानी रखें. पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम रखें. किसी की स्थिति समझे बिना उस पर दोषारोपण न करें. किसी के बातों के बहकावे में न आएं. अपनी बुद्धि का उपयोग करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन कम करें. सुबह की सैर को आवश्यक समझे. 

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में लगाया धन लाभ दे सकता है. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. 

रिश्ते: जीवनसाथी के परिजनों के साथ रिश्तों को सुधार सकते है. इससे आप दोनों के रिश्ते मधुर होंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement