scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 7 April 2026: किसी भी गलतफहमी को न बढ़ने दें, कार्यों को समय पर पूरा करें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 7 April 2026: धन का निवेश सोच समझकर करें. कार्य में मिली भरपूर सफलता के कारण स्वभाव में अहंकार और दंभ आ सकता है. जिसके चलते दूसरों के साथ बुरा व्यवहार कर सकते है.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards :- Four of Pentacles 

किसी को बिना मांगे सलाह न दें. इस समय दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भरता कम करें. जरूरत होने पर दूसरों से मदद ले सकते है, और साथ ही मदद कर भी सकते है. इस समय किसी की आर्थिक मदद सोच समझकर करें. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें. छोटी छोटी बचत करके पैसों को सुरक्षित किया जा सकता है. आय और व्यय में संतुलन लाने का प्रयास करें. व्यर्थ खर्च की प्रवृत्ति को सीमित करें . जमीनी विवाद या आर्थिक मामलों में सलाहकार की मदद लें. बिना सोचे कोई भी निर्णय न लें.

धन का निवेश सोच समझकर करें. कार्य में मिली भरपूर सफलता के कारण स्वभाव में अहंकार और दंभ आ सकता है. जिसके चलते दूसरों के साथ बुरा व्यवहार कर सकते है. अपने स्वभाव में बदलाव लाएं. सहयोगी एवं मित्र लोग जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करते आए है. कोशिश करें, कि विपरीत स्थिति में भी सामने वाले से खुलकर बातचीत करें. कोई भी गलतफहमी को न बढ़ने दें. कार्यों को समय पर पूरा करें. लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज न करें. भाषा का सभ्यता बनाए रखें. 

स्वास्थ्य: कई बार हाथ-पैर सुन्न हो सकते है. किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति: कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें. कुछ गलत होने की संभावना बन रही है. 

रिश्ते:कुछ करीबी लोगों से मुलाकात उत्साहित कर देगी. कहीं घूमने की योजना बना सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement