scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 2 April 2026: धैर्य और संयम बनाए रखें, जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की तैयारी संभव है

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 2 April 2026: किसी की कही सुनी बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचें. संतान की उपलब्धि पर खुश होंगे. पुराने कार्यों को पूरा करें. रिश्तों में मधुरता लाएं. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Hermit 

रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. परिवार में किसी नए मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ संबंध बेहतर होंगे. किसी सहयोगी के साथ विवाद हो सकता है. दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना चाहिए. किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें. परिवार को कुछ पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से सुलझाने की कोशिश करेंगे.

किसी की कही सुनी बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचें. संतान की उपलब्धि पर खुश होंगे. पुराने कार्यों को पूरा करें. रिश्तों में मधुरता लाएं. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी. दूसरों के कामों में ज्यादा दखल देकर खुद अपनी परेशानियां बढ़ा सकते है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकते है. धैर्य और संयम बनाए रखें. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की तैयारी कर सकते है. 

स्वास्थ्य: बढ़ते हुए वजन पर नजर रखें. जरूरत से ज्यादा खाने से बचें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सलाहकार की मदद अच्छा धन लाभ करा सकती है. 

रिश्ते: प्रिय से विवाह की इच्छा परिजनों के सामने रख सकते है. सामने वाले अभी इस रिश्ते को सहमति नहीं दे रहे है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement