धनु - पेशेवर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. कामकाजी पक्ष मजबूत बना रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों को गति मिलेगी. लाभकारी योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. चहुंओर संवार की स्थिति रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. लिखापढ़ी में पक्के बने रहेंगे. लेनदेन में पहल का भाव रहेगा. प्रशासकीय मामलो में गति आएगी. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. शंकाओं से मुक्त रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- कारोबारी अवसरों को भुनाएंगे. कार्य ऊर्जा बेहतर रहेगी. विभिन्न मामलों में सामंजस्य रखेंगे. स्पर्धा का भाव रखेंगे. चर्चा संवाद बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. विस्तार पर फोकस होगा.
धन संपत्ति- सत्ता से नजदीकी रहेगी. संग्रह संरक्षण के प्रति सजगता बनाए रहेंगे. कार्य व्यापार में प्रयास बढ़ाएंगे. साझीदारी को बल मिलेगा. सभी का साथ सहयोग पाएंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा.
प्रेम मैत्री- मन की बात सहजता से कह पाएंगे. संबंधों में सहयोग सामंजस्य बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास से निजी संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों को बल मिलेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रियजनों के समक्ष जरूरी बात कहेंगे. रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे. मित्रों और करीबियों की खुशी बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- तर्कशील बने रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतुलन बढ़ाएंगे. मनोबल उच्च रहेगा. सक्रियता से काम लेंगे. लक्ष्य पर नजर रखेंगे.
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 2, 3, 7 और 9
आज का उपाय : समस्त चराचर के पालनकर्ता श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. सहकार दिखाएं.