scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 24 April 2026: दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भर न रहें, अपने आत्मविश्वास और मनोबल को ऊंचा उठाएं

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 24 April 2026: अत्यधिक सुख और धन कमाने की लालसा में गलत कार्यों का समर्थन न करें. इस समय सही या गलत का निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. ये समय धैर्य और संयम के साथ सावधानी से आगे बढ़ने का है.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards:- The Devil

छोटी-छोटी बातों पर सामने वाले से लड़ाई-झगड़ा न करें. व्यवहार में नम्रता बनाए रखें. जीवन में जो ईमानदारी से प्राप्त है. उसकी कदर करें. अत्यधिक सुख और धन कमाने की लालसा में गलत कार्यों का समर्थन न करें. इस समय सही या गलत का निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. ये समय धैर्य और संयम के साथ सावधानी से आगे बढ़ने का है. थोड़ी सी भी लापरवाही कार्यों को असफल बना सकती है. सोच समझकर और समझदारी से परिस्थितियों का सामना करें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से मधुर होंगे. ऐसी संगत से दूर रहें. जो बुरे व्यसनों की तरफ ले जा सकती है. यदि बुरे व्यसनों में घिरे हुए है. अपने आत्मविश्वास और मनोबल को ऊंचा उठाएं. किसी मित्र के साथ छोटा सा विवाद हो सकता है. विवाद को ज्यादा बढ़ने न दें. कार्यों को पूरा करते समय यदि कोई कमी नज़र आ रही है. तो उसको जरूर ध्यान में रखें. किसी की कमियों का मजाक न बनाएं. दूसरों की बुराइयों को देखने की जगह खुद की कमियों को सुधारें. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भर न करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से निजात मिल सकती है.  दिनचर्या को नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति: किसी मित्र के विवाह में अच्छा कीमती उपहार दे सकते है. फिजूलखर्ची न करें. 

रिश्ते: जो बीत गया. उन यादों से दूर जाने की कोशिश करें. इससे रिश्तों में सुधार आने लगेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement