scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 20 April 2026: दूसरों पर निर्भरता कम करें, कार्यों को पूरा करने में विलंब न करें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 20 April 2026: संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था कर सकते है. प्रिय के साथ विवाह करना से थोड़ा तनाव हो सकता है. इस बात से चिंतित हो सकते है. दूसरों पर निर्भरता कम करें.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards:- Ten of Wands 

दैनिक गतिविधियों में परिवर्तन लाएं. किसी भी तरह की उधारी का लेनदेन न करें. जल्द ही कोई ऐसा परिवर्तन आ सकता है. जिससे जीवन में कुछ समाप्त होता नजर आएगा. चाहे कोई रिश्ता हो या कोई स्थिति. इस समय परिस्थितियां चाहे कितनी भी जटिल क्यों न हो. दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ कार्य को पूरा करें. संभव हैं, कि जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा हो. तो उसे अन्य लोगों के साथ बांटा जा सकता है. किसी के साथ मजाक करते समय उसकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं.

कार्य क्षेत्र में जल्द ही मनोनुकूल प्रस्ताव मिल सकता है. ऐसा आपको विश्वास है. लोगों के साथ रिश्ते बेहतर करें. कार्य क्षेत्र में कार्यों को पूरा करने में आ रही जटिलता को सहयोगियों की मदद से पूरा कर सकते है. संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था कर सकते है. प्रिय के साथ विवाह करना से थोड़ा तनाव हो सकता है. इस बात से चिंतित हो सकते है. दूसरों पर निर्भरता कम करें. कार्यों को पूरा करने में विलंब न करें. 

स्वास्थ्य:परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कुछ समय स्थान परिवर्तन कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति:किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं. किसी को उधार न दें. 

रिश्ते: जो बीत गया उसे भूलकर आगे बढ़ें. रिश्तों में मधुरता लाएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement