मीन (Pisces):-
Cards:- The Chariot
लोगों को पहचानने की कला विकसित करें.किसी पर एकदम से विश्वास ना करें. ऐसे लोग जो बार-बार कार्यों को लेकर टीका टिप्पणी करते हो. उनसे दूर रहे.अपने आसपास सकारात्मक विचार वाले लोगों को रखने का प्रयास करें. किसी से कोई कर वादा करने से पहले अच्छे से विचार करें.यदि वादा निभाना संभव न हो,तो सामने वाले को किसी तरह का कोई आश्वासन न दें.किसी व्यक्ति से मुलाकात धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ा सकती है. इस समय आध्यात्म की तरफ झुकाव हो सकता है.
पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा. धन के मामले में सतर्कता बरतना जरूरी है.खर्चो को सीमित करें. कुछ यात्राएं कार्य से संबंधित हो सकती हैं.अच्छे और ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समझ बूझकर कर थोड़ा जोखिम उठाया जा सकता है.किसी गलत बात को लेकर किसी करीबी से कुछ मतभेद हो सकता है.जरूरतमंदों की मदद करने के हर संभव प्रयास करें.प्रिय के साथ तनाव को कम कर सकते है.जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर जीवन पर पड़ रहा है.
स्वास्थ्य: कान को लेकर परेशानी महसूस कर सकते है.कान में दर्द के चलते सुनाई कम दे सकता है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति सामान्य है.खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते: परिवार के साथ धार्मिक पूजा पाठ का आयोजन कर सकते है.