मीन (Pisces):-
Cards:- Nine of swords
आसपास के वातावरण से अनभिज्ञ न रहें. कार्य क्षेत्र में सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर रखें. कुछ लोग आपकी योग्यता से ईर्ष्या कर सकते है. संभव हैं, कि उनकी मंशा आपके मान सम्मान को हानि पहुंचाने की हो रही हो. कभी कभी आगे बढ़ते समय अनैतिक साधनों की तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक हो सकता है. इस बात का ध्यान रखें. कि आगे बढ़ने के प्रयास में किसी ऐसे गलत राह की तरफ आकर्षित ना हो जाएं. जो आगे चलकर बड़े नुकसान में डाल दें. जरा सी समस्या को सुलझाने की जगह उसको अन्य लोगों को बताकर समस्या को काफी बढ़ा सकते है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से हुई अनबन के चलते काफी गुस्से में आ सकते है. इस समय बदले की भावना से कोई कार्य न करें. धैर्य और शांति से कार्यों को पूरा करते रहें. अपने व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाइए. विचारों में सकारात्मकता और शुद्धता को लाइए. समस्या का समय रहते समाधान कर लेना उसकी गंभीरता को बढ़ने नही देता है. अपने किसी भी निजी फैसलों में दूसरों को अपनी मर्जी ना चलाने दे. जरूरत से ज्यादा दूसरे के रिश्तों में दखलंदाजी ना करें.
स्वास्थ्य : बार बार खाने की आदत पर नियंत्रण रखें. अन्यथा जल्द ही बीमारियों के शिकार हो सकते है.
आर्थिक स्थिति: कार्य क्षेत्र में हुई वेतन वृद्धि आर्थिक लाभ पहुंचा सकती हैं. बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते है.
रिश्ते : परिजनों का विवाह के लिए बढ़ता दबाव चिंतित कर सकता है. प्रिय से परिजनों की मुलाकात करा सकते है.