मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1
27 अप्रैल 2026 का मूलांक 9 और भाग्यांक 5 है. अंक 1 के लिए आज का दिन शुभत्व बनाए रखने वाला है. कार्य व्यापार में तेजी के संकेत बने रहेंगे. रहन सहन में सुधार संवार बना रहेगा. बड़ों की आज्ञाकारिता रखेंगे. निर्णय लेने में स्पष्टता बढ़ाएंगे. जिम्मेदारों से तालमेल रहेगा. लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश होगी. महत्वपूर्ण कार्योंं में गति बनाए रखेंगे. रुटीन बढ़ाएंगे. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति प्रत्येक कार्य सावधानी से करते हैं. इनके प्रयासों में भूलचूक की आशंका कम होती है. आज इन्हें गति तेज बनाए रखना है. निजी संबंधों का लाभ मिलेगा. कामकाज में प्रभावी बने रहेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे.
मनी मुद्रा- पेशेवर व्यवस्था बेहतर बनाए रखेंगे. पद प्रभाव बढ़ाएंगे. अनुभवियों का सहयोग पाएंगे. लक्ष्य बनाए रखेंगे. परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ेंगे. करियर व्यापार में सहजता रहेगी. प्रबंधन के मामलों में सुधार होगा. अतार्किक योजनाओं से बचेंगे. सभी को प्रभाव में बनाए रहेंगे.
पर्सनल लाइफ- मन के मामले सुखप्रद रहेंगे. घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. भावनात्मक पक्ष सुधार पर रहेगा. परिवार के लोगों की बात ध्यान से सुनेंगे. संवाद में संतुलन रखेंगे. उत्साहित बने रहेंगे. रिश्ते विश्वसनीय रहेंगे. संबंध बेहतर बने रहेंगे. प्रियजनों की सुनेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- वातावरण सुखद रहेगा. खुशियां साझा करेंगे. सहभागिता बढ़ाएंगे. करीबियों का समर्थन पाएंगे. जीवनशैली आकर्षक होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 2, 3, 4, 5, 7 और 9
फेवरेट कलर- चेरी रेड
एलर्ट्स- बहस में न पड़ें. साथीं की सुनें. जल्दबाजी न करें.