मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है.
नंबर 6- 17 अप्रैल 2026 का मूलांक 8 और भाग्यांक 4 है. आज का दिन अंक 6 के लिए श्रेष्ठ फलदायी है. अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे. आर्थिक विषयों में तेजी लाएंगे. वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे. लाभ और प्रभाव बेहतर बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. विविध कार्यों को गति देंगे. नीति नियमों का लाभ उठाएंगे. करियर व्यापार में निरंतरता बढ़ाएंगे. पेशेवर साथियों की सुनेंगे. निजी विषयों में संतुलन रखेंगे. शुक्र के अंक 6 के व्यक्ति का अंदाज सबको आकर्षित करता है. खानपान व पहनावे में औरों से बेहतर होते हैं. अपनों से लगाव रखते हैं. आज इन्हें समभाव बढ़ाना है. नेतृत्व संवारेंगे. संकोच दूर होगा.
मनी मुद्रा- पेशेवर मामलों में हितलाभ बढ़ा रहेगा. कार्य व्यापार में पहल और उत्साह रखेंगे. आर्थिक क्षेत्र में विविध प्रयास बनाए रहेंगे. कामकाज में अपेक्षित वृद्धि होगी. सामंजस्यता और साहचर्य रखेंगे. वाणिज्यिक गतिविधियों में सजग रहेंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें. पेशेवर उम्मीदों पर खरे रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे.
पर्सनल लाइफ- निजी संबंधों में मिठास रहेगी. आज्ञा पालन बनाए रखेंगे. प्रेम स्नेह से आगे बढ़ेंगे. प्रियजनों की अपेक्षाओं के अनुरूप रहेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. सबको प्रभावित करेंगे. विनय विवेक बढत पर रहेगा. शुभकार्यां की रूपरेखा बनाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के मौके बनाएंगे. रिश्तों में विनम्र रहेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- निरंतरता रखेंगे. व्यवहार में स्पष्टता रहेगी. विभिन्न मामलों में सजग रहेंगे. नियमित जांच पर जोर देंगे. संवेदनशीलता बढ़ाएंगे.
फेवरेट नंबर- 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9
फेवरेट कलर- ओपल व्हाइट
एलर्ट्स- रचनात्मकता बढ़ाएं. मितभाषिता अपनाएं. तेजी रखें.