मूलांक 4: जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है.
नंबर 4- 10 अप्रैल 2026 का मूलांक 1 और भाग्यांक 6 है. अंक 4 के लिए आज का दिन घर में शुभता का सूचक है. रिश्ते मजबूत बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलन रहेगा. विवेक विनम्रता बढ़ेगी. मृदुभाषी बने रहेंगे. सुलह के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. मित्रों का सहयोग बढ़ेगा. निजी विषय अधिक प्रभावी रहेंगे. आर्थिक लाभ पूर्ववत् बना रहेगा. अनावश्यक जोखिम उठाने से बचें. पेशेवर कार्यों में निरंतरता रखेंगे. राहु के अंक 4 के व्यक्ति को समझना कठिन होता है. ये अपने बारे में लोगों को कम से कम जानकारी होने देते हैं. आज इन्हें उद्योग व्यापार में लापरवाही से बचना है. कामकाज पर ध्यान देंगे. नियम पालन बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- कामकाज में विनय विवेक अपनाए रहें. पेशेवर समकक्ष मददगार होंगे. तर्क बहस से बेचेंगे. मितभाषी बने रहेंगे. प्रबंधन व व्यवस्थागत अनुरूपता बनी रहेगी. बड़ों से सलाह रखेंगे. पेशेवर गतिविधियों में समय देंगे. अनुशासन से आगे बढ़ेंगे. वाणिज्यिक विषयों से जुड़ेंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे. रिस्क लेने से बचें.
पर्सनल लाइफ- घर वालों का साथ पाएंगे. भावनात्मक विषयों में बड़प्पन रखेंगे. निजी अवसरों को भुनाएंगे. प्रेम संबंधों में सुधार आएगा. रिश्तों में संतुलन बढ़ाएंगे. प्रियजन सहयोगी होंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. जरूरी बात साझा करेंगे. भेंटवार्ता में संकोच अनुभव करेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- कार्यगति तेज बनाए रहेंगे. मनोबल उत्साह रहेगा. जीवनस्तर प्रभावशाली रहेगा. खानपान संवारेंगे. भव्यता व साज संवार बढ़ाएंगे.
फेवरेट नंबर- 1, 4, 5, 6, 7 और 8
फेवरेट कलर- ग्रे कलर
एलर्ट्स- बहकावे में न आएं. बैर विरोध से बचें. संतुलित रहें.