scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 29 April 2026: आपका मान-सम्मान को बढ़ेगा, लोगों के बीच छवि मजबूत होगी

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 29 April 2026: लोगों से अच्छा व्यवहार करने पर मन को सच्ची खुशी मिलेगी. सुख-दुख दोनों परिस्थितियों में दूसरों का साथ निभाना आपके सम्मान को बढ़ाएगा. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी.

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला (Libra):-
Cards:- Nine of Cups

काफी समय से मन में संजोई गई कोई पुरानी इच्छा अब पूरी होती नजर आ रही है. पारिवारिक संपत्ति को व्यावसायिक उपयोग में लाने की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मिल रही सफलता को भाग्य का साथ मानें, लेकिन इसे लेकर अहंकार से बचें. अपनी खुशियों को अपनों और आसपास के लोगों के साथ साझा करने का प्रयास करें.

व्यवहार में विनम्रता और मधुरता बनाए रखें. लोगों से अच्छा व्यवहार करने पर मन को सच्ची खुशी मिलेगी. सुख-दुख दोनों परिस्थितियों में दूसरों का साथ निभाना आपके सम्मान को बढ़ाएगा. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी.

मित्रों के साथ मिलकर किसी बंद पड़े कारोबार को दोबारा शुरू करने की योजना बन सकती है. परिवार के साथ मनोरंजक और यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा. गलत बातों या अनुचित कार्यों का समर्थन करने से बचें. किसी बात को बार-बार दोहराना सामने वाले को परेशान कर सकता है, इसलिए संवाद में संतुलन रखें.

Advertisement

शेयर बाजार में निवेश करना चाहें तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और देखरेख में कदम उठाएं. कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि और पहचान बढ़ने के संकेत हैं. लगातार काम के बीच थोड़ा विराम लेकर किसी नए स्थान की यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है.

स्वास्थ्य: बिना जरूरत दवाइयों का सेवन न करें. इससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

आर्थिक स्थिति: धन को सही योजना और समझदारी से निवेश करें. इससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.

रिश्ते: लोगों के साथ मधुर व्यवहार रखें. बदले में आपको भी सम्मान, स्नेह और अच्छा सहयोग प्राप्त होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement