तुला
queen of swords
आज का दिन आप के लिए जीवन के अनुभवों से राह पर आगे बढ़ने का संकेतक है. कला कौशल के साथ चतुरतापूर्ण बातचीत को बढ़ावा देंगे. लोगों से बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. अतिसंवेदनशीलता दिखाने से बचें. सहजता से काम करते रहें. आपसी विश्वास बनाए रखें. अफवाहों पर ध्यान दें. अनुभव का लाभ उठाएं. करीबी मदद बनाए रखेंगे.
विविध मामलों में सतर्कता से कदम आगे बढ़ाएंगे. गोपनीयता व व्यवस्थित निवेश पर जोर बना रहेगा. व्यवहार में सरलता सहजता रखेंगे. उचित प्रस्तावों का सम्मान करेंगे. व्यर्थ की चिंता व आशंका में नहीं आएं. लाभ का स्तर साधारण रहेगा. शुभचिंतकों का साथ बनाए रखें. जल्दबाजी में कार्यगति प्रभावित न होने दें. आत्मसंयम बनाए रहें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें. शारीरिक असहजताओं को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: निर्णय लेने में उतावले न हों. स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा रखें. आत्मविश्वास से कार्यों को संवारें.
रिश्ते: घरवालों का समर्थन बना रहेगा. वादा निभाने का प्रयास करें. छोटी बातों को त्यागें.